ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
- फोटो : Amar Ujala Graphics
महिला टी20 विश्व कप 2026 अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 126 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 13 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों पर नाबाद 61 रन बनाए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वेस्टइंडीज की ओर से हेली मैथ्यूज और चिनेले हेनरी को एक-एक विकेट मिला। अब ऑस्ट्रेलिया की टीम 5 जुलाई (रविवार) को खेले जाने वाले फाइनल में दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से भिड़ेगी। टीम की नजर अब रिकॉर्ड सातवें महिला टी20 विश्व कप खिताब पर टिकी होगी।
वेस्टइंडीज की पारी
- पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
- वेस्टइंडीज की पारी की शुरुआत कप्तान हेली मैथ्यूज और कियाना जोसेफ ने की। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से नई गेंद की जिम्मेदारी लूसी हैमिल्टन ने संभाली।
- पावरप्ले के पहले छह ओवरों में वेस्टइंडीज की टीम ने बिना किसी नुकसान के 35 रन बनाए।
- ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज की पारी को बड़ा झटका दिया। जॉर्जिया वेयरहम ने अपनी पहली ही गेंद पर कप्तान हेली मैथ्यूज को बोल्ड कर दिया। मैथ्यूज 28 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुईं, उन्होंने 5 चौकों की मदद से पारी को संभालने की कोशिश की थी, लेकिन स्वीप शॉट खेलने के प्रयास में वह चूक गईं और उनका मिडिल स्टंप उखड़ गया।
- 9वें ओवर में सोफी मोलिनक्स ने वेस्टइंडीज को एक और झटका दिया। उन्होंने कियाना जोसेफ को एशले गार्डनर के हाथों कैच आउट कराया। जोसेफ 22 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुईं और उनकी पारी शुरुआत से ही संघर्ष करती नजर आई।
- वेस्टइंडीज की पारी लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है। टेलर भी आउट हो गई हैं। टीम का स्कोर 59 रन तीन विकेट के नुकसान पर हो गया है। अब चौथा विकेट भी गिर गया है। एशले गार्डनर ने बैक टू बैक 11वें ओवर में 2 विकेट लिए हैं। 47 पर पहला विकेट गिरने के बाद वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 125 रन ही बना सकी।
- ऑस्ट्रेलिया के लिए सोफी मोलिन्यूक्स, एश्ले गार्डनर और जॉर्जिया वेरहम ने दो-दो विकेट लिए, जबकि एनाबल सदरलैंड को एक सफलता मिली।
ऑस्ट्रेलिया की पारी
- ऑस्ट्रेलिया की पारी की शुरुआत के दौरान टीम को पहला झटका जल्दी लग गया। जॉर्जिया बॉल 11 गेंदों में 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। उस समय टीम का स्कोर तीन ओवर में एक विकेट पर 29 रन था।
- इसके बाद वेस्टइंडीज ने एक और अहम सफलता हासिल की। फीबी लिचफील्ड भी बड़ी पारी नहीं खेल सकीं और पांच गेंदों में चार रन बनाकर हेली मैथ्यूज की गेंद पर आउट हो गईं। दूसरे विकेट के गिरने तक ऑस्ट्रेलिया ने 4.4 ओवर में 43 रन बना लिए थे।
- हालांकि शुरुआती दो विकेट गंवाने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने रन गति पर कोई असर नहीं पड़ने दिया। पावरप्ले खत्म होने तक टीम ने छह ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 63 रन जोड़ लिए।
- 10 ओवर का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट गंवाकर 97 रन बना लिए हैं। अब टीम को जीत दर्ज करने और फाइनल में जगह पक्की करने के लिए 60 गेंदों में केवल 29 रन की जरूरत है।
- हेली मैथ्यूज की गेंद पर बेथ मूनी ने पुल शॉट खेलकर एक रन लिया और अपना अर्धशतक पूरा किया। मौजूदा टूर्नामेंट में यह उनका दूसरा पचासा है। इससे पहले उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ भी अर्धशतकीय पारी खेली थी।
- पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया और मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा।
वेस्टइंडीज महिला (प्लेइंग XI): कियाना जोसेफ, हेली मैथ्यूज (कप्तान), शेमेन कैंपबेल (विकेटकीपर), स्टेफनी टेलर, डींड्रा डॉटिन, चिनेले हेनरी, जहजारा क्लैक्सटन, जैनिलिया ग्लासगो, आलिया एलेने, अफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक।
ऑस्ट्रेलिया महिला (प्लेइंग XI): जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन।