फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: गिल ने पाकिस्तान के यूसुफ का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, 93 साल में ऐसा करने वाले पहले एशियाई बने

Sun, 27 Jul 2025 04:20 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर

सार

मैनचेस्टर टेस्ट के पांचवें दिन गिल ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह विदेशी दौरे पर 700+ रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बन गए। इस मामले में उन्होंने सुनील गावस्कर की बराबरी कर ली। दिग्गज बल्लेबाज ने 1971 में वेस्टइंडीज के दौरे पर 774 रन बनाए थे। ऐसा ही कारनामा उन्होंने 1979 में इंग्लैंड दौरे पर किया था। इस सीरीज में उन्होंने 732 रन बनाए। अब गिल ने मौजूदा सीरीज में 722 रन बनाकर बड़ा रिकॉर्ड बना लिया।
विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड दौरे पर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। वह विदेशी दौरे पर 700 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बन गए। गिल अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं और मेजबानों पर दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

गिल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
मैनचेस्टर टेस्ट के पांचवें दिन गिल ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह विदेशी दौरे पर 700+ रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बन गए। इस मामले में उन्होंने सुनील गावस्कर की बराबरी कर ली। दिग्गज बल्लेबाज ने 1971 में वेस्टइंडीज के दौरे पर 774 रन बनाए थे। ऐसा ही कारनामा उन्होंने 1979 में इंग्लैंड दौरे पर किया था। इस सीरीज में उन्होंने 732 रन बनाए। अब गिल ने मौजूदा सीरीज में 722 रन बनाकर बड़ा रिकॉर्ड बना लिया। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो गिल किसी टेस्ट सीरीज में 700 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय हैं। गावस्कर और उनके अलावा यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड टीम के भारतीय दौरे पर 2024 में 712 रन बनाए थे।

किसी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

रन बल्लेबाज सीरीज साल
774 सुनील गावस्कर भारत बनाम वेस्टइंडीज (वेस्टइंडीज दौरा) 1971
732 सुनील गावस्कर भारत बनाम इंग्लैंड (इंग्लैंड दौरा) 1979
712 यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड का भारत दौरा 2024
722 शुभमन गिल भारत बनाम इंग्लैंड (इंग्लैंड दौरा) 2025

गिल ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद गिल को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया। उन्होंने इस मौके का भरपूर लाभ उठाया और चयनकर्ताओं को सही साबित किया। बल्ले से गिल धमाल मचा रहे हैं। वह इंग्लैंड में किसी टेस्ट सीरीज में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के 'रन मशीन' मोहम्मद यूसुफ के नाम था। यूसुफ ने 2006 में चार मैचों की सात पारियों में 90.14 की औसत से 631 रन बनाए थे। गिल ने 19 साल पुराना यह रिकॉर्ड तोड़ दिया।

93 साल में पहले एशियाई खिलाड़ी
एशियाई देशों में भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरा करने वाली पहली टीम थी। 1932 में भारत ने ऐसा किया था। इसके बाद पिछले 93 साल में गिल ही एशियाई बल्लेबाजों में इंग्लैंड में किसी एक टेस्ट सीरीज में 700 रन का आंकड़ा पार कर पाए। इतना ही नहीं, शुभमन गिल एक टेस्ट सीरीज 700 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए। गिल ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली। वह तीसरे ऐसे मेहमान कप्तान हैं, जिसने इंग्लैंड में किसी टेस्ट सीरीज में 700 से ज्यादा रन बनाए।
विज्ञापन

केएल और गिल ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
दूसरी पारी में भारत की शुरुआत झटकों के साथ हुई। यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन को क्रिस वोक्स ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद मोर्चा केएल राहुल और शुभमन गिल ने संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 421 गेंदों में 188 रनों की साझेदारी हुई। पांचवें दिन बेन स्टोक्स ने इस साझेदारी को तोड़ा और केएल को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 230 गेंदों में आठ चौके की मदद से 90 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह केएल राहुल और शुभमन गिल ने इंग्लैंड में किसी भी भारतीय जोड़ी द्वारा एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंदें खेलने का रिकॉर्ड बनाया। पिछला रिकॉर्ड संजय बांगर और राहुल द्रविड़ (405) के नाम था, जो उन्होंने 2002 में लीड्स में बनाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें