फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया को झटका: श्रेयस अय्यर के कंधे की हड्डी खिसकी, रोहित शर्मा भी चोटिल

Tue, 23 Mar 2021 09:26 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर - फोटो : twitter@BCCI
विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में मेजबान टीम के दो स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा जहां बल्लेबाजी करते वक्त चोटिल हुए वहीं श्रेयस अय्यर फील्डिंग करते वक्त जख्मी हो गए।

विज्ञापन


रोहित की चोट हालांकि ज्यादा गंभीर नहीं बताई गई है लेकिन श्रेयस अय्यर की चोट गहरी है और उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बीसीसीआई की तरफ से जारी अपडेट में बताया गया है कि श्रेयस के कंधे की हड्डी खिसक गई है, इसलिए वह मैच में आगे हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
 


दरअसल रोहित शर्मा को पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान कोहनी पर गेंद लगी थी, जिसके बाद भी उन्होंने खेलना जारी रखा। हालांकि दूसरी पारी में फील्डिंग के दौरान वह मैदान पर नहीं उतरे। वहीं श्रेयस फील्डिंग करते वक्त जख्मी हुए।

विज्ञापन


श्रेयस को चोट उस वक्त आई जब आठवें ओवर में जॉनी बेयरस्टो के एक शॉट पर डाइव लगाकर गेंद को रोकने की सफल कोशिश की। इस दौरान उन्होंने चौका तो रोक लिया लेकिन उनका बायां कंधा मैदान की तरफ गिरने से जख्मी हो गया। श्रेयस इसके बाद काफी दर्द में दिखे और बाद में उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा, जहां से उन्हें अस्पताल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें