ऋषभ पंत ने साल 2021 का अपना शानदार फॉर्म इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में भी बरकरार रखा। उन्होंने अहमदाबाद में चल रहे सीरीज के आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन अपना तीसरा शतक पूरा किया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंत उस वक्त बल्लेबाजी करने उतरे जब भारत के 80 रन पर चार विकेट गिर चुके थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने पहले रोहित और फिर अश्विन के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी की।
विज्ञापन
2 of 7
ऋषभ पंत
- फोटो : social media
पंत ने शुरू में बेहद सधी हुई बल्लेबाजी की और अपना पूरा समय लिया लेकिन अर्धशतक पूरा करने के बाद वे आक्रामक मूड में चले गए और इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। इस दौरान उन्होंने वाशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर अहम शतकीय साझेदारी की और टीम के स्कोर को 200 के पार ले गए।
विज्ञापन
3 of 7
ऋषभ पंत
- फोटो : social media
बल्लेबाजी के दौरान पंत का एक शॉट भी काफी चर्चा में है और लोग उसे यादगार बता रहे हैं। दरअसल भारतीय विकेटकीपर ने इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की एक तेज गेंद पर रिवर्स स्वीप लगाया और चौका बटोरा।
4 of 7
वाशिंगटन सुंदर और ऋषभ पंत
- फोटो : ट्विटर @BCCI
पंत ने चर्चित रिवर्स स्वीप शॉट पर कहा, 'आपको ऐसे शॉट खेलने के लिए पहले से सोचना पड़ता है और अगर किस्मत आपके साथ है तो आप ऐसे जोखिम उठा सकते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे अपना खेल खेलने की छूट मिलती है लेकिन मैं परिस्थिति को समझकर खेलने की कोशिश करता हूं। मैं टीम की जीत के लिए खेलता हूं और अगर इस दौरान दर्शकों को मजा आता है तो मैं खुश हूं।'
विज्ञापन
5 of 7
ऋषभ पंत
- फोटो : ट्विटर @BCCI
मैच के बाद पंत ने अपनी पारी को लेकर भी बात की और अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा, 'योजना यही थी कि मुझे रोहित के साथ मिलकर साझेदारी करनी है। मैंने पहले पिच को पढ़ने का सोचा और उसके बाद शॉट खेलने का प्लान बनाया। अगर गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहा है तो आपको उसे सम्मान देना चाहिए और यही मेरे दिमाग में था।'
विज्ञापन
6 of 7
ऋषभ पंत
- फोटो : ट्विटर
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज से जब कठिन परिस्थिति में बल्लेबाजी पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं परिस्थिति के हिसाब से खेलना पसंद करता हूं, मैं गेंद को देखता हूं और खेलता हूं, यही मेरी यूएसपी है।