वहीं, विराट कोहली की तरह ऋषभ पंत के नाम भी एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया। साल 2000 के बाद टेस्ट में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब किसी भारतीय बल्लेबाज ने एक मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया और भारतीय टीम वह मैच हार गई हो। पंत ने लीड्स की पहली पारी में 134 रन और दूसरी पारी में 118 रन बनाए। वहीं, 2014 में एडिलेड में विराट कोहली ने पहली पारी में 115 रन और दूसरी पारी में 141 रन बनाए थे।
371 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को इंग्लैंड के ओपनर्स ने ही बैकफुट पर धकेल दिया। बेन डकेट ने शतक लगाया, जबकि क्राउली ने अर्धशतक जड़ा। दिसंबर 2022 से डकेट टेस्ट में सबसे ज्यादा 50+ का स्कोर बनाने वाले ओपनर हैं। उन्होंने ऐसा 18 बार किया है। वहीं, यशस्वी जायसवाल 15 बार के साथ दूसरे नंबर पर हैं। दरअसल, दिसंबर 2022 से इसलिए क्योंकि डकेट लंबे समय के लिए टीम से बाहर हुए थे और उनकी टीम में वापसी एक दिसंबर 2022 को हुई थी। इसके बाद से वह लगातार बड़ी पारियां खेल रहे हैं। डकेट ने टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ा। यह छह शतक उन्होंने दिसंबर 2022 में वापसी के बाद ही लगाए हैं। वह दिसंबर 2022 से टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले ओपनर भी हैं। इसके बाद पांच शतक के साथ यशस्वी जायसवाल हैं।
दिसंबर 2022 के बाद ओपनर्स द्वारा सबसे ज्यादा टेस्ट शतक
| शतक |
खिलाड़ी |
देश |
| 6 |
बेन डकेट |
इंग्लैंड |
| 5 |
यशस्वी जायसवाल |
भारत |
| 4 |
उस्मान ख्वाजा |
ऑस्ट्रेलिया |
| 4 |
रोहित शर्मा |
भारत |
डकेट और क्राउली के बीच 188 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई। साल 2022 से टेस्ट में इन दोनों ने सबसे ज्यादा चार बार शतकीय साझेदारी की है। उनकी और क्राउली की 188 रन की साझेदारी भारत के खिलाफ चौथी पारी में बेस्ट ओपनिंग साझेदारी है। इन दोनों ने 72 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले 1953 में वेस्टइंडीज के एलेन रे और जेफरे स्टोलमेयेर की ओपनिंग जोड़ी ने नाबाद 142 रन की साझेदारी की थी। इंग्लैंड ने 82 ओवर में 371 रन के लक्ष्य का पीछा कर लिया। उनका बैजबॉल फिर काम आया। लीड्स टेस्ट मैच में 1673 रन बनाए गए जो इंग्लैंड में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। लीड्स में कुल मिलाकर सात शतक दर्ज किए गए। भारत ने अकेले इस टेस्ट में 835 रन बनाए। यह हार में किसी टीम द्वारा बनाया गया चौथा सर्वाधिक रन है। शीर्ष चार में से तीन इंग्लैंड के खिलाफ ही आए हैं।
इंग्लैंड में टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन
कुल रन
(चार पारियां मिलाकर) |
टीम vs खिलाफ |
स्थान |
साल |
| 1723 |
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया |
लीड्स |
1948 |
| 1675 |
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड |
नॉटिंघम |
2022 |
| 1673 |
इंग्लैंड बनाम भारत |
लीड्स |
2025 |
भारत के खिलाफ टेस्ट में चौथी पारी में सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग साझेदारी
| रन |
बल्लेबाज |
टीम |
स्थान |
साल |
| 188 |
जैक क्रॉली और बेन डकेट |
इंग्लैंड |
लीड्स |
2025 |
| 142* |
एलन रे और जेफ्री स्टॉलीमेयर |
वेस्टइंडीज |
त्रिनिदाद |
1953 |
| 131 |
गैरी स्टेड और मैथ्यू हॉर्न |
न्यूजीलैंड |
अहमदाबाद |
1999 |
| 125 |
ब्रायन बोलस और जिमी बिंक्स |
इंग्लैंड |
मुंबई |
1964 |
2022 से अब तक टेस्ट में ओपनिंग जोड़ी द्वारा सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारियां
कितनी शतकीय
साझेदारियाँ |
बल्लेबाज |
देश |
| 4 |
जैक क्रॉली और बेन डकेट |
इंग्लैंड |
| 3 |
अब्दुल्ला शफीक और इमाम-उल-हक |
पाकिस्तान |
| 3 |
डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम |
न्यूजीलैंड |
| 3 |
यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा |
भारत |
| 3 |
उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर |
ऑस्ट्रेलिया |
यह केवल दूसरा मौका था, जब भारत ने टेस्ट में 350+ का लक्ष्य रखा और हार गया। दोनों बार इंग्लैंड ने रिकॉर्ड रन-चेज करके भारत को चौंकाया है। इससे पहले 2022 में भारत के खिलाफ बर्मिंघम में इंग्लैंड ने 378 रन का लक्ष्य हासिल किया था। तब इंग्लैंड की टीम सात विकेट से जीती थी। चौथी पारी में 350+ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14 मौकों पर टीमें सफल हुई हैं। हेडिंग्ले एकमात्र ऐसी जगह है जहां तीन बार 350+ रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया गया है। 1948 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के 404 रन का लक्ष्य का आसानी से पीछा किया था। वहीं, 2019 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के 359 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था। अब इंग्लैंड ने एक बार फिर कमाल किया।
हेडिंग्ले में टेस्ट क्रिकेट में 6 सबसे सफल रन चेज
| कुल रन |
लक्ष्य |
टीम |
खिलाफ |
साल |
| 404/3 |
404 |
ऑस्ट्रेलिया |
इंग्लैंड |
1948 |
| 373/5 |
371 |
इंग्लैंड |
भारत |
2025 |
| 362/9 |
359 |
इंग्लैंड |
ऑस्ट्रेलिया |
2019 |
| 322/5 |
322 |
वेस्टइंडीज |
इंग्लैंड |
2017 |
| 315/4 |
315 |
इंग्लैंड |
ऑस्ट्रेलिया |
2001 |
| 296/3 |
296 |
इंग्लैंड |
न्यूजीलैंड |
2022 |
इंग्लैंड का 350+ रन चेज करते हुए रिकॉर्ड
इंग्लैंड खुद तीन बार चौथी पारी में 350+ रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर चुका है। इस टीम ने जुलाई, 2022 में बर्मिंघम में भारत के 378 रन के लक्ष्य को तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया था। टीम ने 76.4 ओवर में ही यह स्कोर बना लिया था और 4.93 के रन रेट से रन बटोरे थे। हालांकि, तब टीम में बैजबॉल की नींव रखने वाले जॉनी बेयरस्टो हुआ करते थे। अब वह खराब फॉर्म की वजह से स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन इस बार क्राउली और डकेट ने कमाल की बल्लेबाजी की। वहीं, अगस्त, 2019 में इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 359 रन के लक्ष्य को नौ विकेट गंवाकर हासिल किया था। हालांकि, लीड्स में ये रन बनाने में इंग्लैंड को 125.4 ओवर लग गए थे।
इंग्लैंड का टेस्ट में सबसे सफल रन चेज
| स्कोर |
ओवर |
लक्ष्य |
खिलाफ |
साल |
| 378/3 |
76.4 |
378 |
भारत |
2022 |
| 373/5 |
82 |
371 |
भारत |
2025 |
| 362/9 |
125.4 |
359 |
ऑस्ट्रेलिया |
2019 |
| 332/7 |
159.5 |
332 |
ऑस्ट्रेलिया |
1928 |
| 315/4 |
73.2 |
315 |
ऑस्ट्रेलिया |
2001 |
| 307/6 |
146.4 |
305 |
न्यूज़ीलैंड |
1997 |
बैजबॉल में इंग्लैंड का सबसे सफल रन चेज
| स्कोर |
खिलाफ |
स्थान |
साल |
| 378/3 |
भारत |
बर्मिंघम |
2022 |
| 373/5 |
भारत |
लीड्स |
2025 |
| 299/5 |
न्यूजीलैंड |
नॉटिंघम |
2022 |
| 296/3 |
न्यूजीलैंड |
लीड्स |
2022 |
| 279/5 |
न्यूजीलैंड |
लॉर्ड्स |
2022 |
| 254/7 |
ऑस्ट्रेलिया |
लीड्स |
2023 |
इंग्लैंड में सबसे सफल लक्ष्य का पीछा
ओवरऑल इंग्लैंड में सबसे सफल रन चेज की बात करें तो 1948 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 404 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था। वहीं, 2022 में बर्मिंघम में इंग्लैंड का भारत के खिलाफ चेज इंग्लैंड में दूसरा सबसे सफल चेज है। भारत के खिलाफ इंग्लैंड का 371 रन चेज करना तीसरा सबसे सफल चेज है। वहीं, 2019 में लीड्स में इंग्लैंड का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 359 रन चेज करना चौथा सबसे सफल चेज है।
इंग्लैंड में किसी टेस्ट में सबसे सफल रन चेज
| लक्ष्य |
टीम |
खिलाफ |
स्थान |
साल |
| 404 |
ऑस्ट्रेलिया |
इंग्लैंड |
लीड्स |
1948 |
| 378 |
इंग्लैंड |
भारत |
बर्मिंघम |
2022 |
| 371 |
इंग्लैंड |
भारत |
लीड्स |
2025 |
| 359 |
इंग्लैंड |
ऑस्ट्रेलिया |
लीड्स |
2019 |
| 342 |
वेस्टइंडीज |
इंग्लैंड |
लॉर्ड्स |
1984 |
| 322 |
वेस्टइंडीज |
इंग्लैंड |
लीड्स |
2017 |
भारत का कैसा है रिकॉर्ड?
वहीं, भारत की बात करें तो टेस्ट में 350+ रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए टीम दो मैच हार चुकी है। टीम इंडिया अब तक कुल 60 मौकों पर 350+ रन के लक्ष्य का बचाव करने उतरी है। इसमें से 42 मैच भारतीय टीम ने जीते हैं, जबकि 16 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। जो दो मुकाबले भारत हारा है, वह इंग्लैंड के खिलाफ ही आए हैं।
भारत का टेस्ट क्रिकेट में 350+ रनों का बचाव करते हुए प्रदर्शन
| कुल मैच |
जीते |
हारे |
ड्रॉ |
| 60 |
42 |
2 |
16 |
टेस्ट क्रिकेट में अब तक की सबसे बड़ी सफल रन चेज
| लक्ष्य |
स्कोर |
टीम |
खिलाफ |
साल |
| 418 |
418/7 |
वेस्टइंडीज |
ऑस्ट्रेलिया |
2003 |
| 414 |
414/4 |
दक्षिण अफ्रीका |
ऑस्ट्रेलिया |
2008 |
| 404 |
404/3 |
ऑस्ट्रेलिया |
इंग्लैंड |
1948 |
| 403 |
406/4 |
भारत |
वेस्टइंडीज |
1976 |
| 395 |
395/7 |
वेस्टइंडीज |
बांग्लादेश |
2021 |
| 388 |
391/6 |
श्रीलंका |
जिम्बाब्वे |
2017 |
| 387 |
387/4 |
भारत |
इंग्लैंड |
2008 |
| 378 |
378/3 |
इंग्लैंड |
भारत |
2022 |
| 377 |
382/3 |
पाकिस्तान |
श्रीलंका |
2015 |
| 371 |
373/5 |
इंग्लैंड |
भारत |
2025 |
| 369 |
369/6 |
ऑस्ट्रेलिया |
पाकिस्तान |
1999 |