फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारते ही बदला पूरा गणित, अब कैसे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना पाएगा भारत?

Tue, 09 Feb 2021 02:52 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
टेस्ट चैंपियनशिप - फोटो : ICC
भारत को इंग्लैंड के हाथों पहले टेस्ट मैच में 227 रन की शर्मनाक हार के बाद बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया एक तरफ तो चार मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है वहीं विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी वह लुढ़ककर चौथे स्थान पर पहुंच गई है। आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से यह सीरीज अहम है और इसके विभिन्न परिणामों से ही दूसरे फाइनलिस्ट का चुनाव होगा।
विज्ञापन

2 of 6
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर @BLACKCAPS
गौरतलब है कि न्यूजीलैंड की टीम पहले ही टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है, ऐसे में अब दूसरे फाइनलिस्ट के लिए भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दावेदार हैं। पहला टेस्ट हारकर भले ही टीम इंडिया अभी अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है लेकिन उसके फाइनल में मौके अभी भी बरकरार हैं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं अभी के समीकरण पर और समझते हैं पूरा गणित।
विज्ञापन

3 of 6
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ट्विटर @mayankcricket
भारत के पहुंचने के लिए:
अगर भारतीय टीम को पहले विश्व टेस्ट चैम्पियशिप के फाइनल में जगह बनानी है तो उसे इंग्लैंड के खिलाफ इस टेस्ट श्रृंखला को 2-1 या 3-1 से जीतना जरूरी होगा। इसका मतलब है कि टीम इंडिया को अब अगले तीन मैचों में बिना कोई मैच गंवाए कम से कम दो या तीनों ही मुकाबले जीतने होंगे। 
 

4 of 6
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC
इंग्लैंड के लिए:
अंक तालिका में अब शीर्ष पर काबिज हो चुकी इंग्लैंड टीम को अगर फाइनल में जगह बनानी है तो उसे भारत के खिलाफ 3-0, 3-1 या 4-0 टेस्ट सीरीज जितनी होगी। ऐसे में अब इंग्लैंड को अगले तीन मैचों में कम से कम दो टेस्ट मैच और जीतने होंगे या फिर तीनों ही मुकाबले जीतकर क्लीन स्वीप करना होगा। 
विज्ञापन

5 of 6
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर
ऑस्ट्रेलिया के लिए मौका:
ऑस्ट्रेलिया के पास भी फाइनल में पहुंचने का मौका होगा, अगर इंग्लैंड की टीम भारत को 1-0, 2-0 या 2-1 से सीरीज में हरा दे और या फिर सीरीज ड्रॉ पर खत्म हो। यहां ऑस्ट्रेलिया के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन नामुमकिन नहीं है। अगर इंग्लैंड की टीम बाकी के तीनों मैच ड्रॉ खेल ले, या फिर एक और जीत के साथ दो मुकाबले ड्रॉ खेल ले और या फिर इंग्लैंड और भारत एक-एक मुकाबले जीत लें और एक मैच ड्रॉ हो जाए। इन सभी स्थिति में ऑस्ट्रेलिया की टीम फाइनल में पहुंच जाएगी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
test championship mace
बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच की समाप्ति के बाद टेस्ट चैंपियनशिप के अंक तालिका में बड़ा बदलाव हुआ है।. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले अंक तालिका में शीर्ष पर रही टीम इंडिया अब लुढ़ककर चौथे पायदान पर पहुंच गई है। उसका जीत का प्रतिशत अब 68.3 हो गया है और वो न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से भी नीचे चली गई है। वहीं इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम 70.2 की जीत प्रतिशत के साथ शीर्ष पर काबिज हो गई है। 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें