विराट और रोहित को लेकर उठ रहे सवाल
ऑस्ट्रेलियाई दौरे के बाद रणजी ट्रॉफी में बल्ले से असफलता के दौर में विराट और रोहित के भविष्य पर एक नहीं कई बार सवाल उठ चुके हैं। दोनों के पास तीन मैचों की इस सीरीज में बल्ले से दम भरकर आलोचकों का मुंह बंद करने का यह बेहद अहम मौका है। यहां की असफलता दोनों के भविष्य को लेकर उठ रही आवाजों को और ज्यादा बुलंद कर देगी। रोहित और विराट का 2023 के विश्व कप में प्रदर्शन शानदार रहा था। विराट ने 765 और रोहित ने 597 रन बनाए थे।
अगर इन दोनों ने विश्व कप जैसा प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ किया तो यह भारतीय टीम के लिए पाकिस्तान और दुबई में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए काफी अच्छा रहेगा। इंग्लैंड के खिलाफ रोहित का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। उन्होंने इंग्लिश टीम के खिलाफ 20 वनडे में 48.26 की औसत से 724 रन बनाए हैं। वहीं, इंग्लैंड ने मैच की पूर्व संध्या पर एकादश की घोषणा कर दी है, लेकिन मेजबान खेमे में टीम संयोजन पर मंथन चल रहा है।
भारत-इंग्लैंड के बीच वनडे में सबसे ज्यादा रन
| खिलाड़ी |
मैच |
रन |
औसत |
100 |
50 |
| एमएस धोनी |
48 |
1546 |
46.84 |
1 |
10 |
| युवराज सिंह |
37 |
1523 |
50.76 |
4 |
7 |
| सचिन तेंदुलकर |
37 |
1455 |
44.09 |
2 |
10 |
| विराट कोहली |
36 |
1340 |
41.87 |
3 |
9 |
| सुरेश रैना |
37 |
1207 |
41.62 |
1 |
11 |
| इयान बेल |
31 |
1163 |
43.07 |
2 |
6 |
| केविन पीटरसन |
28 |
1138 |
45.52 |
1 |
8 |
| राहुल द्रविड़ |
30 |
1012 |
38.92 |
0 |
11 |
| वीरेंद्र सहवाग |
27 |
1008 |
37.33 |
1 |
7 |
| सौरव गांगुली |
26 |
975 |
39.00 |
1 |
7 |
| मोहम्मद अजहरुद्दीन |
24 |
911 |
65.07 |
0 |
8 |
IND vs ENG Playing 11: केएल राहुल या पंत, किसे मिलेगा मौका? टीम प्रबंधन के सामने संतुलित प्लेइंग-11 की चुनौती
शमी, कुलदीप की फिटनेस परखी जाएगी
इस सीरीज के जरिये भारतीय टीम को चोट से वापसी कर रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और चाइनामेन स्पिनर कुलदीप यादव की फिटनेस भी परखनी है। शमी ने 2023 के विश्वकप के बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में वापसी की और दो मैच खेले, जबकि कुलदीप अंतिम बार बीते वर्ष अक्तूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेले थे। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की टीम में वापसी चयन और टेढ़ा हो गया है। वेटरन स्पिनर रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर भी टीम में हैं। ऐसे किस स्पिनर को टीम में मौका मिलेगा यह देखने वाली बात होगी।
भारत-इंग्लैंड के बीच वनडे में सबसे ज्यादा विकेट
| खिलाड़ी |
मैच |
विकेट |
सर्वश्रेष्ठ
गेंदबाजी |
| जेम्स एंडरसन |
31 |
40 |
4/18 |
| रवींद्र जडेजा |
26 |
39 |
4/28 |
| एंड्रयू फ्लिंटॉफ |
30 |
37 |
5/56 |
| हरभजन सिंह |
23 |
36 |
5/31 |
| आर अश्विन |
23 |
35 |
3/28 |
| जवागल श्रीनाथ |
21 |
35 |
5/41 |
| स्टीवन फिन |
17 |
28 |
5/33 |
| कपिल देव |
23 |
28 |
3/35 |
| जहीर खान |
18 |
25 |
3/26 |
| अनिल कुंबले |
28 |
25 |
2/28 |
| मोहम्मद शमी |
15 |
25 |
5/69 |
| स्टुअर्ट ब्रॉड |
19 |
24 |
4/51 |
रोहित बोले भविष्य पर नहीं, सीरीज पर है ध्यान
वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा ने उनके भविष्य को लेकर बातचीज करने से इन्कार दिया। रोहित ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, यह कितना तार्किक है कि इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी सामने है और वह अपने भविष्य को लेकर बातचीत करें। रोहित ने कहा कि उनके भविष्य को लेकर कई वर्षों से खबरें आ रही हैं और वह इन खबरों का जवाब देने के लिए यहां नहीं आए हैं। रोहित ने कहा, उनके लिए तीन मैचों की सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी अहम हैं। उनका ध्यान अभी इन दोनों टूर्नामेंट पर है। इसके बाद देखा जाएगा कि क्या होता है। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 पारियों में 6.20 की औसत से 31 रन बनाए थे। जम्मू कश्मीर के खिलाफ रणजी मैच में भी उन्होंने 3 और 28 रन की पारियां खेली थीं। रोहित ने कहा, यह अलग प्रारूप और अलग समय है। बतौर क्रिकेटर उतार-चढ़ाव आते हैं और उन्होंने कई बार इनका सामना किया है। ये उनके लिए कुछ भी नया नहीं है। वह नई चुनौती स्वीकार करने को तैयार हैं और पहले क्या हो चुका है, उस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। रोहित ने राहुल और पंत के चयन को अच्छी सिरदर्दी बताया।
IND vs ENG Live Streaming: वनडे सीरीज के दौरान कोहली-रोहित की फॉर्म पर होगी नजर, जानें कब, कहां देख सकेंगे मैच