फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: पांचवां टेस्ट रद्द होने पर वॉन ने उगला जहर, आकाश चोपड़ा ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Sat, 11 Sep 2021 06:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले जाने वाले पांचवें टेस्ट मैच के रद्द होने को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को आकाश चोपड़ा ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
विज्ञापन
माइकल वॉन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने टीम इंडिया के लिए एक बार फिर जहर उगला है। उन्होंने भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में होने वाले पांचवें टेस्ट मैच के रद्द होने के पीछे की वजह आईपीएल को बताया है। वॉन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आईपीएल टीमें चार्टर्ड प्लेन की व्यवस्था कर रही हैं। यूएई में छह दिन तक क्वारंटीन में रहना होगा। अभी टूर्नामेंट के शुरू में सात दिन बचे हैं। पांचवां टेस्ट मैच रद्द होने की वजह कुछ और नहीं, बल्कि आईपीएल ही है, मुझे मत बताइए।'

विज्ञापन


क्रिकेटर से कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा ने वॉन के इस ट्वीट का तगड़ा जवाब दिया है। आकाश ने लिखा, 'इंग्लैंड ने इसी तरह की परिस्थितियों में दक्षिण अफ्रीका के टूर को स्थगित कर दिया था। इससे पहले वॉन ने मैच के रद्द होने पर सवाल उठाते हुए कहा था कि यह सब पैसे और आईपीएल को लेकर हुआ है। इससे पहले शुक्रवार को वॉन ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'भारत ने इंग्लैंड क्रिकेट की गरिमा को ठेस पहुंचाई है, लेकिन इंग्लैंड ने भी दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के साथ ऐसा ही किया था।' बता दें कि भारतीय टीम के सहायक फिजियो के कोरोना से संक्रमित होने के बाद पांचवें टेस्ट को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

 


बीसीसीआई ने बयान जारी कर कही थी ये बात

बीसीसीआई ने बयान जारी कर कहा था, 'बीसीसीआई ने ईसीबी के साथ संयुक्त रूप से भारत के इंग्लैंड दौरे में मैनचेस्टर में होने वाले पांचवें टेस्ट मैच को रद्द करने का फैसला किया है। बीसीसीआई ने ईसीबी को रद्द किए गए टेस्ट मैच के पुनर्निर्धारण की पेशकश की है। दोनों बोर्ड इस टेस्ट मैच को फिर से शेड्यूल करने के लिए एक विंडो खोजने की दिशा में काम करेंगे।' बोर्ड ने बयान में आगे कहा, 'बीसीसीआई ने हमेशा कहा है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा और भलाई सर्वोपरि है। इससे हम समझौता नहीं करेंगे। बीसीसीआई, ईसीबी को इस कठिन समय में सहयोग के लिए धन्यवाद देना चाहता है। एक रोमांचक सीरीज को पूरा नहीं कर पाने के लिए हम प्रशंसकों से माफी मांगना चाहते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें