फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेब्यू में रचा इतिहास: क्रुणाल ने तोड़ा 31 साल पुराना रिकॉर्ड, पिता को याद कर हुए भावुक

Wed, 24 Mar 2021 08:05 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
1 of 6
क्रुणाल पांड्या - फोटो : amar ujala
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में डेब्यू करने वाले क्रुणाल पांड्या ने अपने पहले ही मैच में विश्व रिकॉर्ड बना दिया। बाएं हाथ के 29 वर्षीय क्रुणाल ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए महज 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ वह एकदिवसीय क्रिकेट में डेब्यू मैच में विश्व में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। 
विज्ञापन

2 of 6
क्रुणाल पांड्या - फोटो : twitter
पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे पहले एकदिवसीय क्रिकेट में क्रुणाल सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने आते के साथ ही तेजी से रन बनाने शुरू किए। देखते-देखते क्रुणाल ने छह चौके और दो छक्के की मदद से अपना पहला एकदिवसीय अर्धशतक भी पूरा कर लिया।  
विज्ञापन

3 of 6
केएल राहुल और क्रुणाल पांड्या - फोटो : ट्विटर @BCCI
बात करें क्रुणाल की पारी की तो वह उस वक्त बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे जब भारत 205 रन पर पांच विकेट गिर चुके थे और केएल राहुल दूसरे छोर पर मौजूद थे। इसके बाद क्रुणाल ने ना सिर्फ राहुल के साथ मिलकर 112 रनों की अटूट साझेदारी निभाई, बल्कि मुश्किल में फंसी टीम को भी उबारा। वह भारतीय पारी के समाप्त होने पर 31 गेंदों में 58 रन बनाकर नाबाद लौटे।

4 of 6
क्रुणाल पांड्या - फोटो : twitter@BCCI
क्रुणाल ने अपनी पारी के दौरान 187.10 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इसके साथ ही वह एक खास लिस्ट में भी शामिल हो गए। क्रुणाल अब एकदिवसीय क्रिकेट की डेब्यू पारी में सबसे ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 50 से अधिक का स्कोर करने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी का नाम है। अफरीदी ने 1996 में श्रीलंका के खिलाफ 255 की स्ट्राइक रेट से 102 रन बनाए थे। 
विज्ञापन

5 of 6
क्रुणाल पांड्या - फोटो : twitter@BCCI
इससे पहले क्रुणाल कई मौकों पर बेहद भावुक नजर आए। दरअसल क्रुणाल और हार्दिक के पिता हिमांशु पांड्या का इसी साल जनवरी में निधन हो गया था। घर में सबसे बड़े क्रुणाल को इससे काफी सदमा भी पहुंचा था। हालांकि उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए जबरदस्त प्रदर्शन कर भारतीय टीम में चुने गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिवंगत पिता हिमांशु के साथ हार्दिक और क्रुणाल पांड्या - फोटो : instagram@hardikpandya93
यही वजह थी कि जब मैच से पहले कप्तान विराट कोहली ने उन्हें टीम इंडिया की टोपी दी तो वह छोटे भाई हार्दिक पांड्या के गले मिलकर भावुक हो गए। इसके बाद उन्होंने अर्धशतक लगाने के बाद भी आसमान की तरफ बल्ला उठाकर अपने पिता को अपनी पारी समर्पित की। यही नहीं क्रुणाल पारी समाप्त होने के बाद कमेंटेटर से बात करते हुए भी बोलने में असमर्थ दिखे। 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें