फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: पीटरसन ने दुबे-राणा कन्कशन विवाद पर गंभीर से पूछा सवाल, भारतीय कोच का मजेदार जवाब सुन हंस पड़ेंगे

Mon, 03 Feb 2025 01:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पीटरसन ने कहा था कि हर्षित राणा कहीं से शिवम दुबे के लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट नहीं थे। पांचवें टी20 के बाद जब गंभीर पहुंचे तो पीटरसन ने यह सवाल फिर से उठाया।
विज्ञापन
गंभीर और पीटरसन - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का समापन हो चुका है। टीम इंडिया ने 4-1 से सीरीज अपने नाम की। इस जीत के बाद भारतीय कोच गौतम गंभीर कमेंटेटर्स से बात करने पहुंचे। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने मौका देखते हुए गंभीर से चौथे टी20 के दौरान हुए कन्कशन विवाद को लेकर सवाल पूछ दिया। इसके बाद गंभीर ने जो जवाब उन्हें दिया, वह सुनकर खुद पीटरसन भी हंस पड़े। 
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, चौथे टी20 में भारतीय पारी के दौरान 20वें ओवर में शिवम दुबे को सिर में गेंद लगी थी, लेकिन जांच के बाद उन्हें खेलने के लिए क्लीयरेंस मिल गई थी। हालांकि, फिर वह आउट हो गए थे, लेकिन जब टीम इंडिया फील्डिंग के लिए आई तो हर्षित राणा मैदान पर आए। ऐसे में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर भी हैरान थे और उन्होंने बाद में बताया भी कि उन्हें नहीं पता था हर्षित क्यों आए हैं और न ही कन्कशन को लेकर भारतीय टीम ने उनसे चर्चा की थी। दुबे ने जहां 53 रन बनाए थे, वहीं हर्षित ने गेम पलट दिया। उन्होंने तीन विकेट लेकर इंग्लैंड के मध्यक्रम को ध्वस्त कर दिया था।

गंभीर का पीटरसन को जवाब
तब पीटरसन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर्स ने मैच रेफरी के कन्कशन रिप्लेसमेंट के फैसले की आलोचना की थी। पीटरसन ने कहा था कि हर्षित राणा कहीं से शिवम दुबे के लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट नहीं थे। पांचवें टी20 के बाद जब गंभीर पहुंचे तो पीटरसन ने यह सवाल फिर से उठाया। पीटरसन ने कहा- क्या दुबे को राणा से रिप्लेस करने का फैसला सही था? इस पर गंभीर ने कहा- निश्चित तौर पर दुबे पांचवें टी20 में चार ओवर गेंदबाजी करने वाले थे। बोलते हुए गंभीर हंस पड़े और इसके बाद पीटरसन भी अपने हंसी नहीं रोक सके। दरअसल, सवाल यह उठा था कि दुबे एक पार्ट टाइम गेंदबाज हैं और पूर्णत: बल्लेबाज हैं, वहीं हर्षित पूर्णत: तेज गेंदबाज हैं। हालांकि, दुबे ने पांचवें टी20 में दो ओवर गेंदबाजी की और दो विकेट लेकर करारा जवाब दिया। 
विज्ञापन

आईसीसी की ओर से जवाब नहीं आया
अगर इंग्लैंड की टीम 10.3 ओवर में 97 रन पर नहीं सिमटती तो हो सकता था कि दुबे पूरे चार ओवर गेंदबाजी करें। चौथे टी20 में कन्कशन विवाद के बाद पीटरसन ने कड़े शब्दों का उपयोग कर फैसले की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था, 'जोस बटलर हताशा में आउट हो गए क्योंकि वह इस सब्स्टिट्यूशन से खुश नहीं थे। दुनिया में किसी से भी पूछिए कि क्या हर्षित राणा लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट थे? मुझे इतना यकीन नहीं है कि कोई भी कहेगा कि वह थे।' मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ की आलोचना के बावजूद आईसीसी ने अभी तक इस मामले पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें