भारतीय क्रिकेट के मौजूदा समय के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में एक बार फिर से इंग्लैंड के पांच खिलाड़ियों को आउट किया। अश्विन ने स्टुअर्ट ब्रॉड को बोल्ड करने के साथ ही यहां टेस्ट इतिहास का विश्व कीर्तिमान बना डाला। रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट इतिहास में बाएं हाथ के 200 बल्लेबाजों को आउट करने वाले पहले गेंदबाज बन गए।