दिसंबर में बाएं पैर की मांसपेशियों की सर्जरी के बाद टीम में वापसी कर रहे 33 वर्षीय स्टोक्स ने कहा कि कोहली के रूप में भारत को मैदान पर कड़ी चुनौती पेश करने वाले और प्रतिस्पर्धात्मक खिलाड़ी की कमी खलेगी।
इस महीने रोहित शर्मा और विराट कोहली के अचानक टेस्ट से संन्यास ने क्रिकेट जगत को चौंका कर रख दिया। इन दोनों ने पिछले कई वर्षों में भारतीय टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। हालांकि, टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के नए चक्र 2025-27 में इन दोनों के बिना उतरेगी। भारतीय टीम का पहला असाइनमेंट इंग्लैंड का दौरा होगा, जिसकी शुरुआत 20 जून से होगी।
इस सीरीज से पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने रोहित और कोहली के बिना उतरने वाली भारतीय टीम को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत को जीतने की इच्छा की कमी खलेगी, लेकिन वह भारतीय टीम को कभी भी हल्के में लेने की कोशिश नहीं करेंगे। स्टोक्स का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान कोहली और रोहित की अनुपस्थिति के बावजूद भारत हमेशा की तरह मजबूत होगा क्योंकि उनके पास बड़ी संख्या में स्तरीय बल्लेबाज उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
2 of 6
बेन स्टोक्स
- फोटो : ANI
'भारत के पास स्तरीय बल्लेबाजों की बड़ी संख्या'
दिसंबर में बाएं पैर की मांसपेशियों की सर्जरी के बाद टीम में वापसी कर रहे 33 वर्षीय स्टोक्स ने कहा कि कोहली के रूप में भारत को मैदान पर कड़ी चुनौती पेश करने वाले और प्रतिस्पर्धात्मक खिलाड़ी की कमी खलेगी। स्टोक्स ने इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, 'भारत के बारे में एक बात यह है कि उनके पास स्तरीय बल्लेबाजों की बड़ी संख्या है, यह अविश्वसनीय है। मैंने आईपीएल में जितना समय बिताया है, उन्हें वहां से बेहतरीन बल्लेबाज मिले हैं। इस साक्षात्कार में मैं इस पर एक शब्द नहीं कह सकता लेकिन आप जानते हैं कि मेरा क्या मतलब है।'
विज्ञापन
3 of 6
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
'किसी भी भारतीय टीम को हल्के में नहीं ले सकते'
उन्होंने कहा, 'आप कभी भी किसी भी भारतीय टीम को हल्के में नहीं ले सकते, भले ही वे अपने दो महान बल्लेबाजों के बिना खेल रहे हों।' स्टोक्स ने कहा कि शुरुआती टेस्ट में भारत को दबाव में लाने की जिम्मेदारी उनके गेंदबाजों पर होगी। उन्होंने कहा, 'हम हमेशा टेस्ट मैच की शुरुआत में विपक्षी टीम को आउट करने की कोशिश करते हैं और फिर देखते हैं कि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, हम कैसे खुद को ढालते हैं। लेकिन मुझे पता है कि उन्हें (भारत ने) दो बड़े संन्यास का सामना करना पड़ा है। वे भारतीय टीम और उनकी सफलता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं।'
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : ANI
'स्टोक्स मैदान पर विराट कोहली की कमी महसूस करेंगे'
कोहली के कद और उनकी प्रतिस्पर्धी होने की क्षमता ने पिछले कुछ वर्षों में टीम की सफलता में बहुत योगदान दिया है और स्टोक्स ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से मैदान पर उनकी कमी महसूस करेंगे। उन्होंने कहा, 'भारत को शायद मैच में उनकी मैदान पर कड़ी चुनौती पेश करने की क्षमता, उनकी प्रतिस्पर्धात्मकता, जीतने की इच्छा की कमी खलेगी। उन्होंने नंबर 18 (जर्सी) को अपना बना लिया है, है न?'
विज्ञापन
5 of 6
रोहित और कोहली
- फोटो : ANI
'हम दोनों की मैदान पर एक जैसी मानसिकता होती है'
स्टोक्स ने कहा, 'इसलिए हमने किसी भी भारतीय जर्सी के पीछे नंबर 18 नहीं देखा है। उनके खिलाफ नहीं खेलना निराशाजनक होगा क्योंकि हम दोनों एक दूसरे के खिलाफ खेलते रहे हैं, हम दोनों की मैदान पर एक जैसी मानसिकता होती है।' स्टोक्स ने कहा कि वह कोहली को इस बात के लिए याद रखेंगे कि वह कितने जोरदार तरीके से कवर ड्राइव मार सकते हैं।'
'कोहली कितने जोरदार तरीके से कवर क्षेत्र में शॉट मारते हैं'
उन्होंने कहा, 'वह बस कमाल है। वह शायद ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें मैं इस बात के लिए याद रखूंगा कि वह कितने जोरदार तरीके से कवर क्षेत्र में शॉट मारते हैं।' दिसंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान चोटिल हुए स्टोक्स ने कहा कि वह खेलने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, 'खेलने के लिए बहुत उत्साहित हूं। पिछला मैच दिसंबर में था। सब कुछ वास्तव में अच्छा रहा। मैं जहां हूं, वहां पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है। मैदान पर वापस आने को लेकर मेरे आसपास बहुत उत्साह है।'