फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: ओवल टेस्ट में कैसे हुई भारत की वापसी? प्रसिद्ध कृष्णा ने बताई वजह; सिराज की तारीफ में पढ़े कसीदे

Sat, 02 Aug 2025 04:54 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

प्रसिद्ध ने बीसीसीआई की वेबसाइट पर डाले वीडियो में कहा, 'हम तीनों ने ब्रेक में बात की थी। हमने कहा कि जो हुआ, वह हो चुका है। हमें यह देखना है कि आगे क्या करना है। हमने यह सुनिश्चित किया कि गेंदबाजी के समय एक दूसरे के साथ खड़े होंगे। अगर कुछ बदलाव करना होगा तो करेंगे।'
विज्ञापन
प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट में वापसी का श्रेय आपसी विश्वास, जिम्मेदारी और तेज गेंदबाजी ईकाई के तालमेल को दिया है। पहले सत्र में खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय तेज गेंदबाजों ने पांचवें और आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन बाकी दोनों सत्रों में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 247 रन पर आउट करके सिर्फ 23 रन की बढ़त लेने दी।
विज्ञापन

'विश्वास, टीम भावना से की भारत ने वापसी'
प्रसिद्ध ने बीसीसीआई की वेबसाइट पर डाले वीडियो में कहा, 'हम तीनों ने ब्रेक में बात की थी। हमने कहा कि जो हुआ, वह हो चुका है। हमें यह देखना है कि आगे क्या करना है। हमने यह सुनिश्चित किया कि गेंदबाजी के समय एक दूसरे के साथ खड़े होंगे। अगर कुछ बदलाव करना होगा तो करेंगे। एक दूसरे के पास जाकर एक दूसरे को बताते रहेंगे कि क्या करना है। हम बहुत खुश है कि एक दूसरे को बेहतर प्रदर्शन के लिये प्रेरित करते रहे।'

विज्ञापन

प्रसिद्ध ने की साथी गेंदबाजों की तारीफ
मोहम्मद सिराज ने 16.2 ओवर में 86 रन देकर चार विकेट लिए जबकि प्रसिद्ध ने 16 ओवर में 62 रन देकर चार विकेट चटकाए। प्रसिद्ध ने गेंदबाजों के तालमेल के बारे में कहा, 'हम काफी समय से साथ खेल रहे हैं और आईपीएल में भी मैं उसके साथ खेला हूं। हम काफी समय साथ बिताते हैं। आकाश दीप के साथ भी ऐसा ही है। तेज गेंदबाजों का तालमेल अच्छा है। एक दूसरे की कामयाबी का मजा लेना जरूरी है। आपस में विश्वास होने से टीम बेहतर प्रदर्शन कर पाती है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें