फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ आया श्रेयस अय्यर का तूफान, 30 गेंदों में पूरा किया करियर का 19वां अर्धशतक

Thu, 06 Feb 2025 07:10 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

इस मैच में दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने शानदार प्रदर्शन कर इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर क्लास ली। उन्होंने महज 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 59 रनों की तूफानी पारी खेलकर पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
श्रेयस-गिल - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने शानदार प्रदर्शन कर इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर क्लास ली। उन्होंने महज 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 59 रनों की तूफानी पारी खेलकर पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन

श्रेयस-गिल - फोटो : BCCI
श्रेयस अय्यर ने लगाया वनडे करियर का अपना दूसरा सबसे तेज अर्धशतक
इस मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत कुछा खास नहीं हुई थी। टीम को 19 रन के स्कोर पर दो झटके लगे थे। यशस्वी जायसवाल 15 और रोहित शर्मा दो रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मोर्चा शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 64 गेंदों में 94 रनों की साझेदारी हुई। दाएं हाथ के बल्लेबाज तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने अपने वनडे करियर का 19वां पचासा पूरा करने के लिए 30 गेंदों का सहारा लिया। इस प्रारूप में यह उनके बल्ले से निकली दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है। इससे पहले उन्होंने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 28 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।

श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI
तूफानी पारी खेलकर लौटे अय्यर
इस मुकाबले में 30 वर्षीय बल्लेबाज श्रेयस काफी अच्छी फॉर्म में नजर आए। इस दौरान उन्होंने 36 गेंदों में नौ चौके और दो छक्कों की मदद से 59 रनों की आक्रामक पारी खेली। उन्हें जैकब बेथेल ने अपना शिकार बनाया। इंग्लिश गेंदबाज ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया।
विज्ञापन

अक्षर पटेल-शुभमन गिल - फोटो : BCCI
मैच में अबतक क्या हुआ?
तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। जोस बटलर और जैकब बेथेल की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत टीम ने 47.4 ओवर में 10 विकेट पर 248 रन बनाए। अबतक 23 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। शुभमन गिल 43*  और अक्षर पटेल 25* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को जीत के लिए 27 ओवर में 95 रनों की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें