फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: 12 पारियों के बाद पुजारा ने जड़ा पचासा, फैंस बोले- 'ऐसा पहली बार हुआ है 17-18 सालों में...'

Fri, 27 Aug 2021 10:09 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : twitter@BCCI
विज्ञापन

टीम इंडिया की दूसरी दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में शानदार अर्धशतक लगाया। 12 पारियों के बाद उनके बल्ले से पचासा आया है। उन्होंने 91 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। पुजारा ने 51वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौके के साथ अपनी 30वीं हाफ सेंचूरी पूरी की। इससे पिछला अर्धशतक पुजारा ने इसी साल फरवरी में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ ही लगाया था। यह एशिया के बाहर उनका सबसे तेज अर्धशतक रहा। बता दें कि पुजारा और रोहित के बीच दूसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी हुई। वहीं, खबर लिखे जाने तक पुजारा 75 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने विराट के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 61* रन की साझेदारी कर चुके हैं। पुजारा के बल्ले से फिफ्टी निकलते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी। ऐसे में आइए जानते हैं किसने क्या कहा?

विज्ञापन

 
 
 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें