फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड को फिर टर्निंग ट्रैक का डर, पिच को लेकर तेज गेंदबाज एंडरसन ने किया यह दावा

Tue, 23 Feb 2021 10:13 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC
विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नवनिर्मित सरदार पटेल स्टेडियम (मोटेरा) में सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार दिन-रात्रि टेस्ट में गुलाबी गेंद से आमने-सामने होंगी। मोटेरा स्टेडियम में छह साल बाद किसी अंतरराष्ट्रीय मैच का आयोजन होने जा रहा है, ऐसे में पिच को लेकर हर कोई अपनी राय दे रहा है। 

विज्ञापन


इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का मानना है कि बुधवार से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में मोटेरा की नई पिच पर ज्यादा घास नहीं होगी जो फिलहाल अभी दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि मैच वाले दिन पिच से घास हट जाएगी। इंग्लैंड के सबसे अनुभवी पेसर को यकीन है कि यह पिच भी चेन्नई की पिच से अलग बर्ताव नहीं करेगी और टर्निंग ट्रैक साबित होगी। 

ब्रिटिश मीडिया से बातचीत में एंडरसन ने कहा कि पिच पर अभी घास है लेकिन मुझे यकीन है कि मैच के दिन यह दिखाई नहीं देगी। एक तेज गेंदबाज के तौर पर हमें मौजूदा हालात में ही अपना श्रेष्ठ करने का प्रयास करना होगा। यदि स्विंग होगी तो अच्छा है और नहीं हुई तो भी हमारा बड़ा दायित्व रहेगा।
विज्ञापन


गुलाबी गेंद करेगी ज्यादा स्विंग: 
एंडरसन का मानना है कि गुलाबी एसजी गेंद पारंपरिक लाल गेंद के मुकाबले ज्यादा स्विंग करेगी। एंडरसन ने नेट पर गुलाबी गेंद से काफी अभ्यास किया है। उन्होंने कहा कि यह भारत में गुलाबी गेंद से खेले जाने वाला दूसरा और फरवरी माह में खेले जाने वाला पहला दिन-रात्रि टेस्ट है। लिहाजा अभी हमें पूरा अंदाजा नहीं है कि पिच का बर्ताव कैसा होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें