मैच के बाद कप्तान जो रूट ने कहा, ज़सप्रीत बुमराह के स्पेल ने मैच का रुख मोड़ दिया, भारत को जीत का श्रेय दिया जाना चाहिए, टीम इंडिया के बॉलर्स ने गेंद को रिवर्स स्विंग कराया और वह मैच का रुख मोड़ने वाला साबित हुआ। उन्होंने आगे कहा, आज के खेल से कुछ न मिलने से निराश हूं, हमे लगा कि हमारे पास जीतने का मौका है, लेकिन इसका श्रेय भारत को जाता है, उन्होंने गेंद को रिवर्स किया और वह मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। हमने पहली पारी में बढ़त ली, लेकिन विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के खिलाफ आपको जीतने के लिए मौके बनाने होंगे, बेहतर होने के तरीके खोजने होंगे, लेकिन सकारात्मक रहें और महसूस करें कि यह विश्व स्तरीय गेंदबाजी थी।
शार्दूल ने रूट को किया था बोल्ड
मैच बचाने में लगे जो रूट को ओवल टेस्ट में शार्दूल ठाकुर ने अपनी शानदार गेंद पर बोल्ड आउट किया था। उन्होंने रूट का विकेट ऐसे समय पर लिया जब वह हसीब हमीद के साथ भारत की जीत में आड़े आ रहे थे। शार्दूल की जिस गेंद पर ठाकुर आउट हुए उससे वह भौचक्के रह गए। उन्हें अंदाजा नहीं था कि शार्दूल उनका इस तरह से विकेट उखाड़ देंगे।
बुमराह ने मोड़ा मैच का रुख
जो रूट के आउट होने के बाद जसप्रीत बुमराह ने कमाल कर दिया। उन्होंने मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने आए ओली पोप और जॉनी बेयरस्टो के विकेट झटककर भारत के लिए जीता रास्ता खोल दिया। बुमराह ने ओली को दो रनों पर बेहतरीन गेंद के जरिए बोल्ड कर दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए बेयरस्टो को भी अगली गेंद पर बोल्ड आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। लगातार दो गेंदों पर दो विकेट झटके के बाद इंग्लैंड बैक फुट पर चला गया। भारत की तरफ से दूसरी पारी में सबसे ज्यादा तीन विकेट उमेश यादव ने लिए जबकि जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और शार्दूल ठाकुर को 2-2 विकेट मिले।