फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: 6.28 की इकॉनमी रेट! पहले टेस्ट के बाद इस अनचाहे लिस्ट में शामिल हुए भारत के प्रसिद्ध कृष्णा, जानें

Fri, 27 Jun 2025 03:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

पहली पारी में प्रसिद्ध ने 20 ओवर गेंदबाजी की और 128 रन देकर तीन विकेट लिए। इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 6.40 की रही। वहीं, दूसरी पारी में उन्होंने 15 ओवर गेंदबाजी की और 92 रन देकर दो विकेट लिए। इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 6.10 की रही।
विज्ञापन
प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दो जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। लीड्स में पहला टेस्ट गंवाने के बाद भारतीय टीम की नजर दूसरे टेस्ट में जीत हासिल कर सीरीज बराबर करने पर होगी। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि जसप्रीत बुमराह दूसरा मुकाबला नहीं खेलेंगे। टीम इंडिया अगर पहले टेस्ट में इंग्लैंड को टक्कर दे पाई थी तो उसमें बुमराह का किरदार अहम रहा था। उन्होंने पहली पारी में पांच विकेट लेकर इंग्लैंड की पारी को जल्दी समेटने में मदद की थी। उनके अलावा बाकी भारतीय तेज गेंदबाज प्रभावी नहीं दिखे थे। सिराज ने दोनों पारियों को मिलाकर दो विकेट लिए थे, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने दोनों पारियों को मिलाकर पांच विकेट लिए, लेकिन उनकी इकॉनमी रेट बेहद खराब रही थी। दोनों पारियों को मिलाकर उनकी इकॉनमी रेट 6.28 की रही। इसी के साथ उन्होंने एक अनचाहे लिस्ट में जगह बना ली। 
विज्ञापन

काफी महंगे साबित हुए प्रसिद्ध
पहली पारी में प्रसिद्ध ने 20 ओवर गेंदबाजी की और 128 रन देकर तीन विकेट लिए। इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 6.40 की रही। वहीं, दूसरी पारी में उन्होंने 15 ओवर गेंदबाजी की और 92 रन देकर दो विकेट लिए। इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 6.10 की रही। ओवरऑल प्रसिद्ध की लीड्स टेस्ट में 6.28 की इकॉनमी रेट किसी एक टेस्ट में तीसरी सबसे खराब इकॉनमी रेट है। इसमें उन गेंदबाजों को शामिल किया गया है, जिन्होंने एक टेस्ट की दोनों की पारियों को मिलाकर कम से कम 35 ओवर गेंदबाजी की हो। इस लिस्ट में शीर्ष पर पाकिस्तान के जाहिद महमूद शीर्ष पर हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2022 में रावलपिंडी टेस्ट में 7.25 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की थी। वहीं, दूसरे स्थान पर इमरान ताहिर हैं। ताहिर ने 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड ओवल टेस्ट में 7.02 की इकॉनमी से गेंदबाजी की थी। इसके बाद प्रसिद्ध का नंबर आता है।
विज्ञापन

प्रसिद्ध ने 35 ओवर गेंदबाजी की
प्रसिद्ध ने लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ दोनों पारियों को मिलाकर 35 ओवर में 220 रन दिए और पांच विकेट झटके। पाकिस्तान के जाहिद ने इंग्लैंड के खिलाफ दोनों पारियों को मिलाकर 44 ओवर में 319 रन दिए थे और छह विकेट झटके थे। वहीं, इमरान ताहिर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों पारियों को मिलाकर 37 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 260 रन खर्च किए थे। प्रसिद्ध का अगला मुकाबला भी खेलना तय माना जा रहा है। सिराज भी अगले टेस्ट खेलेंगे, लेकिन बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए उन्हें आराम दिया जा सकता है। कोच गौतम गंभीर पहले ही साफ कर चुके हैं कि बुमराह इस सीरीज में सिर्फ तीन टेस्ट ही खेलेंगे। ऐसे में उनकी जगह कौन टीम में आएगा यह देखने वाली बात होगी। अर्शदीप सिंह का खेलना तय माना जा रहा है। सिराज की जगह आकाश दीप को मौका दिया जा सकता है। आकाश गेंद को रिवर्स स्विंग कराने में माहिर हैं।

किसी एक टेस्ट में सबसे खराब इकॉनमी रेट
(न्यूनतम 35 ओवर फेंकने वाले गेंदबाज)
गेंदबाज इकॉनमी रेट प्रदर्शन
(दोनों पारियों को मिलाकर)
खिलाफ साल
जाहिद महमूद (PAK) 7.25 319/6 (44 ओवर) इंग्लैंड 2022
इमरान ताहिर (SA) 7.02 260/0 (37 ओवर) ऑस्ट्रेलिया 2012
प्रसिद्ध कृष्णा (IND) 6.28 220/5 (35 ओवर) इंग्लैंड 2025
थारिंडु कौशल (SL) 5.91 207/2 (35 ओवर) न्यूजीलैंड 2014
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें