फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: केएल राहुल हुए बाहर, अब राजकोट में किसे मिलेगा मौका? कर्नाटक का यह खिलाड़ी दावेदार

Mon, 12 Feb 2024 08:46 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट

सार

बीसीसीआई ने केएल राहुल के तीसरे टेस्ट से बाहर होने की पुष्टि कर दी है। राहुल ने पहले टेस्ट मैच के दौरान दाहिने क्वाड्रिसेप्स में दर्द की शिकायत की थी। इस कारण वह दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। भारत ने दूसरे मुकाबले को अपने नाम किया था।
विज्ञापन
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत को राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले एक बड़ा झटका लगा है। अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल तीसरे मुकाबले में नहीं खेलेंगे। उनकी चोट पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई है और वह इस मैच का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। इसकी पुष्टि बीसीसीआई ने कर दी है। उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को टीम में शामिल किया गया है। राहुल दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। सीरीज के अंतिम तीन टेस्ट मैच के लिए चुनी गई टीम में उन्हें रखा गया। वहीं, टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि रवींद्र जडेजा मैच से पहले पूरी तरह ठीक हो जाएंगे। 
विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, चोट से उबरने में नाकाम रहने के बाद राहुल तीसरे मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। केएल राहुल की चोट में अब तक सुधार नहीं हुआ है। वह राजकोट टेस्ट का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। राहुल को जब शेष तीन टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया था, तब यह बताया गया था कि उनकी उपलब्धता पूरी ठीक होने पर निर्भर करेगी। राहुल अभी भी बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में हैं। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि राहुल चौथे टेस्ट के लिए उपलब्ध होंगे।

केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल ने पहले टेस्ट के दौरान की थी चोट की शिकायत
राहुल ने हैदराबाद में पहले टेस्ट मैच के दौरान दाहिने क्वाड्रिसेप्स में दर्द की शिकायत की थी। इस कारण वह दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। भारत ने विशाखापत्तनम में खेले गए मुकाबले को अपने नाम किया था। उससे पहले हैदराबाद में इंग्लैंड को जीत मिली थी। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।

देवदत्त पडिक्कल - फोटो : IPL/BCCI
इस बल्लेबाज को किया गया शामिल
राहुल की जगह कर्नाटक के एक और बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल लेंगे। दोनों क्रिकेटर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का प्रतिनिधित्व करते हैं। पडिक्कल रणजी ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत ए के लिए भी प्रभावित किया था। इस बात की पूरी उम्मीद है कि पडिक्कल को अगले मैच में मौका मिल सकता है।
विज्ञापन

ध्रुव जुरेल - फोटो : सोशल मीडिया
डेब्यू कर सकते हैं ध्रुव जुरेल
ऐसा माना जा रहा है कि ध्रुव जुरेल तीसरे टेस्ट मैच में केएस भरत के रिप्लेसमेंट के तौर पर विकेटकीपर के तौर पर डेब्यू कर सकते हैं। पहले दो टेस्ट में भरत का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं था। टीम प्रबंधन नए विकल्प की तलाश कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें