तेज ट्रैफिक और भीड़भाड़ वाली सड़कों से बचने के लिए रैपिडो जैसी बाइक टैक्सी सेवाओं का चलन तेजी से बढ़ा है। लोग आसानी और समय की बचत के लिए इन सेवाओं पर भरोसा करते हैं, लेकिन हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने इनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में एक रैपिडो राइड के दौरान हादसा होते हुए देखा जा सकता है और हैरानी की बात यह है कि न बाइक ड्राइवर ने हेलमेट पहना था, न ही पीछे बैठी सवारी ने। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह घटना तब घटी जब एक युवती बाइक पर पीछे बैठी थी और राइड के दौरान ही मोबाइल से एक रील रिकॉर्ड कर रही थी। वह एक ट्रेंडिंग गाने 'तड़पाओगे तड़पा लो' पर वीडियो बना रही थी, तभी अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गई। पूरा हादसा उसी रील में कैद हो गया, जिसे सोशल मीडिया पर देख कर लोग दंग रह गए।
रैपिडो बाइक वाले से हुआ एक्सीडेंट
प्रियंका नाम की इस लड़की ने वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @bhangrabypahadan पर शेयर किया है। इस वीडियो को 15 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। पोस्ट में प्रियंका ने अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि उन्होंने रैपिडो पर भरोसा किया था, लेकिन यह भरोसा टूट गया। उन्होंने लिखा, “रैपिडो वाले भैया ने तो भगवान के सारे नाम याद दिलवा दिए।”
लड़की ने सुनाई आपबीती
प्रियंका का कहना है कि उन्होंने राइड शुरू होने से पहले ड्राइवर से हेलमेट मांगा था, लेकिन उसने साफ मना कर दिया। खुद ड्राइवर भी बिना हेलमेट के ही था। उन्होंने बताया कि ड्राइवर गलत दिशा से और तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था, जिससे उन्हें डर लगने लगा और उन्होंने उस डर को दूर करने के लिए वीडियो बनाना शुरू किया। कुछ ही देर में बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई।
कंपनी ने दिया यह जवाब
सौभाग्य से इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। प्रियंका ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद उन्होंने ड्राइवर को उसी वक्त पैसे दिए और फिर पैदल ऑफिस चली गईं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे ड्राइवर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहतीं। प्रियंका की इस पोस्ट पर रैपिडो की प्रतिक्रिया भी आई है। कंपनी ने लिखा, “हमें यह जानकर राहत है कि आप सुरक्षित हैं। आपकी इच्छा का सम्मान करते हुए हमने ड्राइवर पर कोई कार्रवाई नहीं की है।”