फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: इंग्लैंड सीरीज के ज्यादातर मैचों से बाहर रह सकते हैं बुमराह, चयनकर्ताओं की नजर चैंपियंस ट्रॉफी पर

Mon, 06 Jan 2025 01:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बुमराह फिलहाल पीठ की ऐंठन की समस्या से जूझ रहे हैं। वह रविवार को खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-3 से करारी हार में 32 विकेट लेकर भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे थे।
विज्ञापन
बुमराह - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी टेस्ट में जसप्रीत बुमराह के चोट से भारत को काफी नुकसान पहुंचा और टीम को हार का सामना करना पड़ा। बुमराह ने दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं की और ऑस्ट्रेलिया ने 162 रन का लक्ष्य चार विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। अब भारत को अगले महीने होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवर की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए बुमराह को आराम दिया जा सकता है। अगर पूरी सीरीज नहीं, तो बुमराह सिर्फ कुछ मैच खेलते हुए दिख सकते हैं। चयनकर्ताओं की नजर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए एक मजबूत भारतीय टीम चुनने पर है और बुमराह इस टीम की अहम कड़ी हैं। इंग्लैंड की टीम पांच टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत आ रही है।
विज्ञापन

बुमराह - फोटो : BCCI
बुमराह ने 150 से ज्यादा ओवर फेंके
बुमराह फिलहाल पीठ की ऐंठन की समस्या से जूझ रहे हैं। वह रविवार को खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-3 से करारी हार में 32 विकेट लेकर भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। 30 साल का यह गेंदबाज पीठ की ऐंठन के कारण ही ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर सका था। उन्होंने पांच मैचों की इस सीरीज में 150 से ज्यादा ओवर फेंके। बुमराह अत्यधिक कार्यभार के कारण चोटिल हुए हैं और बीसीसीआई की मेडिकल टीम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेगी कि वह चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयार रहें।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : Twitter
चोट की गंभीरता पर तय होगी बुमराह की वापसी
इस प्रतियोगिता में भारत का प्रदर्शन काफी हद तक बुमराह की मौजूदगी पर निर्भर करेगा। इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि बुमराह की पीठ की ऐंठन का ग्रेड (चोट का स्तर) अभी तक पता नहीं चला है। भारत चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ करेगा।  बुमराह की चोट अगर  ग्रेड एक श्रेणी में है तो उन्हें खेल में वापसी (आरटीपी यानी रिटर्न टू प्ले) से पहले कम से कम तीन सप्ताह तक रिहैबिलिटेशन में बिताने होंगे। ग्रेड दो की चोट से उबरने में छह सप्ताह लग सकते हैं, जबकि गंभीर माने जाने वाले ग्रेड तीन के लिए कम से कम तीन महीने की आराम और रिहैबिलिटेशन की जरूरत होती है।

बुमराह - फोटो : BCCI
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का प्रदर्शन बुमराह पर निर्भर
यह लगभग पहले से तय था कि बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज नहीं खेलेंगे क्योंकि इस साल इस प्रारूप का विश्व कप या कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं है। चैम्पियंस ट्रॉफी को देखते हुए इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में उनके तीन में से कम से कम दो मैच खेलने का अनुमान था। अब हालांकि उनकी चोट की गंभीरता से पता चलेगा कि वह इंग्लैंड के खिलाफ 50 ओवर के प्रारूप में खेल पाएंगे या नहीं। भारत 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा, जबकि वनडे सीरीज की शुरुआत छह फरवरी से होगी। इस सीरीज का आखिरी मैच 12 फरवरी को अहमदाबाद में होगा। इस सीरीज के लिए इंग्लैंड ने पहले ही टीम का एलान कर दिया है।

इंग्लैंड की टीम - फोटो : ICC/T20 World Cup
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम: जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।

भारत दौरे के लिए इंग्लैंड की टी20 टीम: जोस बटलर, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।
विज्ञापन

रोहित शर्मा - फोटो : BCCI

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का कार्यक्रम

मैच तारीख जगह
पहला टी20 22 जनवरी (बुधवार) कोलकाता
दूसरा टी20 25 जनवरी (शनिवार) चेन्नई
तीसरा टी20 28 जनवरी (मंगलवार) राजकोट
चौथा टी20 31 जनवरी (शुक्रवार) पुणे
पांचवां टी20 2 फरवरी (रविवार) मुंबई

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का कार्यक्रम 

मैच तारीख स्थान
पहला वनडे 6 फरवरी (गुरुवार) नागपुर
दूसरा वनडे 9 फरवरी (रविवार) कटक
तीसरा वनडे 12 फरवरी (बुधवार) अहमदाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें