फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: 'इस मामले में बुमराह मैक्ग्रा के समान', जानें स्टुअर्ट ब्रॉड ने भारतीय गेंदबाज को लेकर क्या कहा?

Tue, 17 Jun 2025 03:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ब्रॉड ने पॉडकास्ट ‘फॉर द लव ऑफ क्रिकेट’ में कहा, 'बुमराह जब गेंद करने के लिए दौड़ते हैं तो आप सोचते हैं कि यह 70 मील प्रति घंटे की रफ्तार होगी, लेकिन वह आपको 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद करते हैं जिससे आप सही अनुमान नहीं लगा पाते हैं।'
विज्ञापन
ब्रॉड ने बुमराह को लेकर बयान दिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होने जा रही है। पहला टेस्ट लीड्स में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाज अहम कड़ी साबित होंगे। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे तेज गेंदबाजों पर काफी कुछ निर्भर होगा। इसी कड़ी में इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाजों में शुमार स्टुअर्ट ब्रॉड ने बुमराह की तारीफ की है और उनकी तुलना ऑस्ट्रेलिया के महान पेसर ग्लेन मैक्ग्रा से की है। 
विज्ञापन


 

ब्रॉड ने पॉडकास्ट ‘फॉर द लव ऑफ क्रिकेट’ में कहा, 'बुमराह जब गेंद करने के लिए दौड़ते हैं तो आप सोचते हैं कि यह 70 मील प्रति घंटे की रफ्तार होगी, लेकिन वह आपको 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद करते हैं जिससे आप सही अनुमान नहीं लगा पाते हैं।' उन्होंने जोस बटलर के साथ इस पॉडकास्ट में कहा, 'जब मैंने शोएब अख्तर का सामना किया, तो वह सौ मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ते थे और सौ मील प्रति घंटे की रफ्तार से ही गेंदबाजी करते थे।'

टेस्ट क्रिकेट में 604 विकेट लेने के बाद 2023 में संन्यास की घोषणा करने ब्रॉड ने कहा, 'बुमराह का रन अप बेहद संतुलित है और वह कभी इस बिगड़ने नहीं देते। मैंने जिन गेंदबाजों को देखा है उनमें ग्लेन मैकग्रा का रन अप बेहद संतुलित था। बुमराह भी उन्हीं की तरह हैं।' बुमराह के सीरीज के सभी पांच टेस्ट मैचों में खेलने की उम्मीद नहीं है, जिसकी पुष्टि भारतीय चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कार्यभार प्रबंधन के तहत की है।

ब्रॉड ने कहा कि अगर बुमराह शुक्रवार से लीड्स में शुरू होने वाली सीरीज के सभी पांच मैचों में खेलते हैं तो वह ढेर सारे विकेट लेंगे। उन्होंने कहा, 'निश्चित रूप से उन पर सभी की निगाह टिकी रहेगी। इंग्लैंड कभी नहीं चाहेगा कि वह सभी पांच टेस्ट मैच में खेले। अगर ऐसा होता है तो वह ढेर सारे विकेट लेगा। ऑस्ट्रेलिया में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था।'
विज्ञापन

बटलर ने कहा कि इंग्लैंड दौरे पर आई भारतीय टीम में बुमराह से बड़ा कोई सुपरस्टार नहीं है। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि भारत की इस टीम में जसप्रीत बुमराह से बड़ा कोई स्टार है। उनका रन-अप अनोखा है, उनका एक्शन अनोखा है। वह किसी अन्य गेंदबाज की तुलना में बल्लेबाज के करीब एक फुट या उससे भी थोड़ा ज्यादा नजदीक से गेंद फेंकते हैं, इसलिए गेंद उनकी वास्तविक गति से भी ज्यादा तेज लगती है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें