फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: लीड्स में काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरीं दोनों टीमें, अहमदाबाद में मारे गए लोगों के लिए रखा मौन

Fri, 20 Jun 2025 03:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स

सार

भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए बांह पर काली पट्टी बांधी है।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में पहले टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है। दोनों टीमों के खिलाड़ी इस मुकाबले में काली पट्टी बांधकर उतरे तो लोग समझ नहीं पाए कि ऐसा क्यों है। बता दें कि भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए बांह पर काली पट्टी बांधी है। साथ ही राष्ट्रगान से पहले दोनों टीमों ने दो मिनट का मौन धारण किया। 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट संख्या- AI171 उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गई थी। इस हादसे में 270 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

भीषण हादसे में 270 से ज्यादा लोगों की मौत 
एअर इंडिया का विमान 12 जून दोपहर 13:38 बजे टेकऑफ हुआ था। एअर इंडिया के मुताबिक बोइंग 787-8 मॉडल के इस विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। यात्रियों में 169 भारतीय नागरिकों समेत ब्रिटेन, पुर्तगाल और कनाडा के नागरिक शामिल थे। इस भीषण हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत कुल 270 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। मरने वालों में ज्यादातर लोग विमान में सवार थे। बाकी हताहत लोग विमान के क्रैश होते समय मेघाणीनगर में हादसे की चपेट में आ गए थे। इस हादसे पर क्रिकेट समुदाय ने भी दुख व्यक्त किया था। भारत ए टीम ने इंट्रा स्क्वाड मैच शुरू होने से पहले भी इस हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी थी।
विज्ञापन

इंग्लैंड ने जीता टॉस

करुण और बुमराह - फोटो : Twitter
लीड्स के हेडिंग्ले में शुरुआती टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड ने प्लेइंग-11 की घोषणा पहले ही कर दी थी। वहीं, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी कहा कि वह टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। गिल ने कहा कि सुदर्शन डेब्यू कर रहे हैं। करुण की वापसी हुई है और तीन विशेषज्ञ तेज गेंदबाज खेल रहे हैं। शार्दुल ऑलराउंडर की भूमिका निभाते दिखेंगे। सुदर्शन तीसरे नंबर पर और करुण छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड: जैक क्राउली, बेन डकेट, ⁠ओली पोप, जो रूट, ⁠हैरी ब्रूक, ⁠बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ⁠ब्राइडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें