फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: भगवान ने दे ही दिया एक और मौका...3006 दिन बाद करुण की मैदान पर वापसी, 2017 में खेला था पिछला टेस्ट

Fri, 20 Jun 2025 03:34 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स

सार

इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के जरिये दाएं हाथ के बल्लेबाज भारतीय टीम में 3006 दिन यानी आठ साल, दो महीने और 23 दिन बाद वापसी कर रहे हैं। उन्होंने पिछला टेस्ट 2017 में खेला था। 
विज्ञापन
करुण नायर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्षों का इंतजार खत्म हुआ और आखिरकार करुण नायर की वापसी हो गई। इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के जरिये दाएं हाथ के बल्लेबाज भारतीय टीम में 3006 दिन यानी आठ साल, दो महीने और 23 दिन बाद वापसी कर रहे हैं। उन्होंने पिछला टेस्ट 2017 में खेला था। बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में पहला टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
विज्ञापन

करुण नायर - फोटो : ANI
करुण नायर की वापसी किसी फिल्मी कहानी जैसी
33 वर्षीय करुण नायर ने पिछला टेस्ट मैच धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। तब से वह टेस्ट टीम में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे थे। ऐसे में वह कुल 77 टेस्ट मैचों में बाहर रहे। हाल फिलहाल में घरेलू क्रिकेट में कई बेहतरीन पारियां खेलने वाले नायर के लिए दो-दो खुशखबरी सामने आई है। उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय-ए टीम के बाद सीनियर भारतीय टीम में भी चुना गया है। उनकी वापसी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। साल 2022 में क्रिकेट में लगातार नाकामी के बाद उन्होंने एक भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा था। नायर ने एक्स पर लिखा था, 'प्रिय क्रिकेट, मुझे एक और मौका दें।' अब उन्हें एक और मौका मिल गया है और इस मौके को वह जोरदार तरीके से भुनाना चाहेंगे।' नायर ने 2016 में भारत के लिए डेब्यू किया था, लेकिन टेस्ट में तिहरा शतक जड़ने के बावजूद टीम के लिए लंबे समय तक खेलने में नाकाम रहे। एक बार जब वह टीम से बाहर हो गए, तो वह कभी नहीं लौटे। 2022 में कर्नाटक की टीम से बाहर किए जाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया 'प्रिय क्रिकेट' वाला पोस्ट किया था।

दो टेस्ट मैचों के बीच सबसे ज्यादा टेस्ट मिस करने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी टेस्ट मिस किए पहली उपस्थिति दूसरी उपस्थिति
जयदेव उनादकट 118 2010 2022
दिनेश कार्तिक 87 2010 2018
पार्थिव पटेल 83 2008 2016
करुण नायर  77 2017 2025*
अभिनव मुकुंद 56 2011 2017

केएल राहुल और करुण नायर - फोटो : Karun Nair Instagram
सीनियर टीम के लिए करना होगा प्रभावी प्रदर्शन
इंग्लैंड में भारतीय टीम के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन निश्चित रूप से इस दाएं हाथ के बल्लेबाज को लंबे समय तक टीम इंडिया में बनाए रखेगी। खासकर ऐसे समय में जब विराट कोहली और रोहित शर्मा ने प्रारूप छोड़ दिया है, करुण अच्छी पारी खेलकर इनमें से एक की जगह पर कब्जा जमाने की कोशिश करेंगे। कई वर्षों तक घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करने के बाद अब वह विदर्भ का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 2024-25 विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने आठ पारियों में 779 रन बनाए, जिसमें पांच शतक शामिल हैं। इनमें से चार बैक-टू-बैक शतक रहे। वह लगभग अकेले दम पर ही विदर्भ को फाइनल में ले गए थे। यही नहीं उन्होंने रणजी ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने नौ मैचों में 863 रन बनाए, जिसमें केरल के खिलाफ फाइनल में एक महत्वपूर्ण शतक और एक अर्धशतक शामिल था। विदर्भ को खिताब जीतने में उनकी भूमिका अहम रही।
विज्ञापन

करुण नायर - फोटो : BCCI
करुण ने भारत के लिए 62 की औसत से रन बनाए
करुण की वापसी क्रिकेट में सबसे जबरदस्त वापसी में से एक है। भारत के लिए छह टेस्ट मैचों में उन्होंने 62.33 की औसत से 374 रन बनाए थे। इसमें एक तिहरा शतक शामिल है। इस दौरान सात पारियों में उनका स्कोर- 4, 13, 303*, 26, 0, 23 और 5 रन का रहा है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में करुण ने 49.16 की शानदार औसत से 8211 रन बनाए हैं। इनमें 23 शतक और 36 अर्धशतक शामिल हैं। तिहरे शतक के बावजूद उन्हें दरकिनार कर दिया गया। वह 2018 इंग्लैंड दौरे की टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें उस सीरीज में कभी खेलने का मौका नहीं मिला। वह पिछली बार फरवरी 2017 में भारत के लिए खेले थे। भारत का तब टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से धर्मशाला में सामना हुआ था। यानी अगर करुण को खेलने का मौका मिलता है तो यह आठ साल बाद होगा जब वह लाल गेंद के प्रारूप में भारत के लिए कोई मुकाबला खेलेंगे, लेकिन वापसी उनकी सात साल बाद हुई है। इसके अलावा वह दो वनडे भी खेल चुके हैं। 2016 में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में दो मैच खेले थे। इसमें उन्होंने कुल मिलाकर 46 रन बनाए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें