फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20-वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, शेफाली की वापसी; रेणुका-श्रेयंका बाहर

Thu, 15 May 2025 07:14 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय महिला टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाएगी और टी20 तथा वनडे सीरीज खेलेगी। 28 जून से पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होगा जबकि तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज 16 जुलाई से खेली जाएगी। बीसीसीआई ने सीनियर महिला टीम का एलान कर दिया।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना-हरमनप्रीत कौर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीमों का एलान कर दिया। अगले महीने से दोनों देशों की महिला टीमों के बीच पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। दोनों टीमों का नेतृत्व हरमनप्रीत कौर करेंगी जिसमें उनकी डिप्टी स्मृति मंधाना होंगी। 
विज्ञापन

अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाएगी भारतीय महिला टीम
भारतीय महिला टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाएगी और टी20 तथा वनडे सीरीज खेलेगी। 28 जून से पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होगा जबकि तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज 16 जुलाई से खेली जाएगी। बीसीसीआई ने सीनियर महिला टीम का एलान कर दिया। वनडे विश्व कप 2025 की तैयारियों के लिहाज से भारतीय टीम के लिए यह सीरीज काफी अहम है।

भारत ने जीती त्रिकोणीय सीरीज
हाल ही में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज खेली थी। भारत ने इस सीरीज के फाइनल में श्रीलंका को 97 रन से हराकर सीरीज अपने नाम की थी। इस मुकाबले में उपकप्तान स्मृति मंधाना का बोलबाला रहा था। उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेलकर जीत की नींव रखी थी। इसके बाद अमनजोत कौर और स्नेह राणा ने अपनी घातक गेंदबाजी से विपक्षी टीम को तगड़ा झटका दिया। अब भारतीय टीम की नजर इंग्लैंड के खिलाफ भी ऐसा ही प्रदर्शन करने पर होगी। 

शेफाली की वापसी
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए घोषित टीम में शेफाली वर्मा की वापसी हुई है। उन्होंने भारत के लिए पिछले साल से कोई भी मैच नहीं खेला है। वहीं, तेज गेंदबाज रेणुका सिंह और ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल को किसी भी टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है। आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में डेब्यू करने वाली सयाली सतघरे को दोनों टीमों में शामिल किया गया है। त्रिकोणीय सीरीज में नजर आईं काश्वी गौतम इस दौरे पर नहीं जाएंगी। उनकी जगह क्रांति गौड़ को मौका मिला है।

भारत की टी20 टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे।
विज्ञापन

भारत की वनडे टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें