तेंदुए ने कुत्ते पर किया हमला, दौड़ते आए दोस्त और बचा ली जान
- फोटो : X@Rahul100y
Viral Video: दोस्ती का रिश्ता बेहद अनमोल होता है। अगर हमारे पास अच्छे मित्रों का साथ होता है, तो जीवन के बड़े से बड़े दुख भी हलके लगते हैं। दोस्तों के साथ बिताया गया समय कभी व्यर्थ नहीं जाता। वह हमारे जीवन में रंग भरते हैं और सकारात्मक दिशा में प्रेरित करने का काम करते हैं। दोस्त खुशियों को बढ़ाते हैं और दुखों को कम करते हैं।
मतलबी दुनिया में एक अच्छा दोस्त मिलना मुश्किल है, लेकिन आज भी कुछ दोस्त हैं, जो अपने मित्र के लिए जान भी दांव लगा देते हैं। यह वायरल वीडियो इसी का उदाहरण है, जिसे देखकर आपका दिन बन जाएगा। हालांकि, यह वीडियो दो इंसानों का नहीं, बल्कि जानवरों का है। कभी-कभी ऐसा होता है कि जानवर भी अपनी जान को दांव पर लगाकर अपने साथी को मुश्किल से निकालने का काम कर करते हैं।
सोशल मीडिया पर हरिद्वार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक तेंदुआ चुपके से दबे पांव आता है और सोते हुए कुत्ते पर हमला कर देता है। कुत्ते की आवाज सुनक पूरा कुत्तों का झुंड दौड़ कर आता है और तेंदुए को गांव से खदेड़ देता है। वीडियो देख एक यूजर ने लिखा कि ऐसी एकता देख इंसान भी शर्मा जाए।
Gold: धरती पर कब और कहां से आया सोना? कैसे खजाना पहुंचा भारत, जानिए गोल्ड की दिलचस्प कहानी
वायरल सीसीटीवी फुटेज में शांति से बैठे एक कुत्ते पर तेंदुआ हमला कर देता है। इससे एक बार कुत्ता चौंक जाता है और तेंदुए जवाबी लड़ाई नहीं कर पाता है। हालांकि, जैसे ही दूर खड़े कुत्ते उसे परेशानी में देखते हैं, तुरंत दौड़कर आ जाते हैं और उसे बचाने में अपनी जान झोंक देते हैं। इस जिंदगी और मौत की लड़ाई में वो जीत जाते हैं।
Viral Video: बंदरों ने बुजुर्ग महिला की खींची साड़ी निकाला चप्पल और दे दिया धक्का, अम्मा पर किया खतरनाक हमला
एक्स पर इस वीडियो को @Rahul100y नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। उत्तराखंड के हरिद्वार में एक तेंदुए ने सड़क पर सो रहे कुत्ते पर हमला किया और उसकी गर्दन पकड़ी। इस दौरान कई अन्य कुत्ते पहुंचे और तेंदुए पर हमला कर उसे वहां से भगा दिया। अब यह वीडियो वायरल हो गया है।