फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: अबुधाबी से इंग्लैंड वापस लौटने के बाद बशीर को मिला वीजा, पहले टेस्ट के दौरान ही टीम से जुड़ेंगे

Wed, 24 Jan 2024 09:23 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोशल मीडिया पर बताया कि बशीर को वीजा मिल गया है और वह सप्ताह के अंत तक भारत में टीम के साथ जुड़ जाएंगे। समरसेट के लिए खेलने वाले बशीर को छह मैच में 10 विकेट लेने के बावजूद टीम में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
शोएब बशीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैरानीजनक तरीके से इंग्लैंड टीम में शामिल किए गए पाकिस्तानी मूल के 20 वर्षीय स्पिनर शोएब बशीर को भारत का वीजा मिल गया। वीजा नहीं मिलने के चलते बशीर इंग्लैंड की टीम के साथ भारत नहीं आए थे। वह अबुधाबी से ही वापस इंग्लैंड लौट गए थे। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने इसे निराशाजनक बताते हुए बुधवार को ही कहा था कि वह सदमे में हैं। इस मामले में ब्रिटिश सरकार भी कूद पड़ी। उनके प्रवक्ता ने भारत सरकार से इस मामले में युवा क्रिकेटर केप्रति निष्पक्ष रवैया अपनाने की अपील कर डाली। इस घटनाक्रम के कुछ घंटे बाद ही बशीर को वीजा जारी कर दिया।
विज्ञापन


ईसीबी ने वीजा मिलने की दी जानकारी
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोशल मीडिया पर बताया कि बशीर को वीजा मिल गया है और वह सप्ताह के अंत तक भारत में टीम के साथ जुड़ जाएंगे। समरसेट के लिए खेलने वाले बशीर को छह मैच में 10 विकेट लेने के बावजूद टीम में शामिल किया गया था। टीम अबुधाबी में अभ्यास कर रही थी, लेकिन उन्हें वीजा नहीं मिला। स्टोक्स ने बुधवार को कहा कि जब बशीर को वीजा नहीं मिला तो उन्होंने कहा कि पूरी टीम तब तक भारत नहीं जाएगी जब तक बशीर को वीजा नहीं मिल जाता है। हालांकि बाद में उन्हें लगा कि यह कुछ ज्यादा है, लेकिन वह पूरे घटनाक्रम से सदमे हैं।

ब्रिटिश सरकार भी बीच में कूदी
ब्रिटिश सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश नागरिक को वीजा देने में देरी की गई है। उन्होंने कहा कि हम भारत सरकार से उम्मीद करते हैं कि ब्रिटिश नागरिकों को वीजा जारी करते वक्त निष्पक्ष रवैया अपनाया जाना चाहिए। स्टोक्स ने कहा कि हमने दिसंबर के मध्य में टीम घोषित कर दी थी और अब 24 जनवरी है, लेकिन बशीर की अनुपस्थिति का अब तक उन्हें कारण नहीं पता है। इन बयानों के बाद कुछ घंटे बाद बशीर को वीजा मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें