फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: एंडरसन पिछले 71 साल में पारी में पांच विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, बनाया ये रिकॉर्ड

Sat, 02 Jul 2022 10:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन

सार

यह एंडरसन के टेस्ट करियर का 32वां फाइव विकेट हॉल यानी पारी में पांच विकेट रहा। इस मामले में वह छठे नंबर पर हैं। पारी में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम है।
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन टेस्ट में जेम्स एंडरसन का जलवा देखने को मिला। उन्होंने पहली पारी में 21.5 ओवर में 60 रन देकर पांच विकेट झटके। इस के साथ उन्होंने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। 39 साल के एंडरसन इस उम्र में भी घातक गेंदबाजी कर रहे हैं और इस बार उनका शिकार भारतीय बल्लेबाज बने। भारतीय टीम एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में 416 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

यह एंडरसन के टेस्ट करियर का 32वां फाइव विकेट हॉल यानी पारी में पांच विकेट रहा। इस मामले में वह छठे नंबर पर हैं। पारी में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल 67 बार ऐसा किया। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत स्पिनर शेन वॉर्न (37 बार) और तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज सर रिचर्ड हेडली (36 बार) हैं।  

वहीं, भारत के खिलाफ यह एंडरसन का छठा फाइव विकेट हॉल रहा। यह भारत के खिलाफ किसी तेज गेंदबाज द्वारा टेस्ट में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल का रिकॉर्ड है। एंडरसन से पहले इयान बॉथम, इमरान खान और मैलकम मार्शल ने ऐसा किया है। इन तीनों ने भी भारत के खिलाफ छह-छह बार पारी में पांच विकेट लिए।
विज्ञापन

इनसे ज्यादा सिर्फ मुरलीधरन और ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन ने ही भारत के खिलाफ पारी में पांच विकेट लिए हैं। मुरलीधरन और लियोन ने सात-सात बार ऐसा किया है। इसके अलावा एंडरसन टेस्ट में फाइव विकेट हॉल लेने वाले पिछले 71 साल में सबसे उम्रदराज तेज गेंदबाज हैं। एंडरसन ने 39 साल 337 दिन की उम्र में ऐसा किया। उनसे पहले दक्षिण अफ्रीका के ज्यॉफ चब ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में 1951 में ऐसा किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें