फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: 'हमेशा तुम नहीं जीतोगे..', बेन डकेट के कंधे पर हाथ डालकर क्या बोले थे आकाश दीप? गेंदबाज का खुलासा

Sun, 10 Aug 2025 03:15 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह घटना इंग्लैंड की पहली पारी की है। जैक क्राउली और बेन डकेट ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी हुई जिसे आकाश दीप ने तोड़ा। उन्होंने डकेट को अपना शिकार बनाया जो 38 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 43 रन बना पाए। इसके बाद आकाश दीप को बेन डकेट से कुछ कहते देखा गया था।
विज्ञापन
डकेट और आकाश दीप - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में आकाश दीप ने बेन डकेट को आउट कर मेजबानों को करारा झटका दिया था। इसके बाद उन्होंने जिस तरह से इस विकेट को सेलिब्रेट किया था, वह आज भी चर्चा में है। दरअसल, आकाश दीप को बेन डकेट को आउट करने के बाद उनके कंधे पर हाथ रखे देखा गया था। वह उनसे कुछ कह भी रहे थे। अब भारतीय गेंदबाज ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने क्या कहा था।
विज्ञापन

क्या है मामला?
यह घटना इंग्लैंड की पहली पारी की है। जैक क्राउली और बेन डकेट ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी हुई जिसे आकाश दीप ने तोड़ा। उन्होंने डकेट को अपना शिकार बनाया जो 38 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 43 रन बना पाए। इसके बाद आकाश दीप को बेन डकेट से कुछ कहते देखा गया था।

आकाश दीप ने क्या कहा?
रेवस्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में तेज गेंदबाज ने कहा, 'बेन डकेट मेरे सामने 4-5 बार आउट हो चुके थे। उस पारी में वो मेरे खिलाफ पैडल स्वीप शॉट मारकर मेरे लेंथ को खराब करने की कोशिश कर रहा था। ऐसे में मैं भी उसके खिलाफ गेंदबाजी का प्लान कर रहा था। आप भी उस समय समझ नहीं पाते हैं कि उसको किस लेंथ पर गेंद करनी है।'

आकाश दीप ने आगे कहा, 'उस समय वो मेरे को कहा था कि इस पारी में तुम मुझे आउट नहीं कर सकते हो, फिर मेरे गेंद पर ही वह आउट हो गया। इसके बाद मैं उसके पास गया और उसके कंधे पर हाथ रखकर मैंने कहा, हमेशा तुम ही नहीं जीतोगे भाई, कभी-कभी मुझे भी जीतना पड़ेगा।'
विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे पर चमके आकाश दीप
इंग्लैंड दौरे पर बिहार के लाल आकाश दीप ने चमक बिखेरी। उन्होंने तीन मैचों की छह पारियों में कुल 13 विकेट अपने नाम किए। इनमें एक-एक चार विकेट हॉल और पांच विकेट हॉल शामिल है। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मुकाबला जीतकर सीरीज का समापन 2-2 की बराबरी पर किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें