फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earth: पांच अगस्त को अचानक हो गया लंबा दिन, पृथ्वी की गति हो गई थी धीमी, क्या दुनिया के लिए कोई खतरा है?

Sun, 10 Aug 2025 02:53 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Earth Rotation: वैज्ञानिकों ने पृथ्वी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि पांच अगस्त को पृथ्वी के घूर्णन की गति सामान्य से कम हो गई थी। इसकी वजह से दिन थोड़ा लंबा हो गया, लेकिन यह अंतर सामान्य लोगों को समझ नहीं आया।
विज्ञापन
पांच अगस्त को अचानक हो गया लंबा दिन, पृथ्वी की गति हो गई थी धीमी - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Earth Rotation: वैज्ञानिकों ने पृथ्वी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि पांच अगस्त को पृथ्वी के घूर्णन की गति सामान्य से कम हो गई थी। इसकी वजह से दिन थोड़ा लंबा हो गया, लेकिन यह अंतर सामान्य लोगों को समझ नहीं आया। वैज्ञानिकों ने इस घटना को बेहद अहम बताया है। उनका कहना है कि इस घटना से उन शक्तियों के बारे में जानकारी मिल सकती है, जो पृथ्वी के घूर्णन को प्रभावित करती है। पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है और सूर्य का चक्कर लगाती है। पृथ्वी की घूर्णन गति भूमध्य रेखा पर करीब 1,670 किलोमीटर प्रति घंटा है। पृथ्वी करीब 107,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सूर्य की परिक्रमा करती है। 

विज्ञापन


आखिर पांच अगस्त को क्या हुआ?

वैज्ञानिकों ने खुलासा करते हुए कहा कि पांच अगस्त को पृथ्वी का घूर्णन करीब 86,400.00145 सेकेंड तक चला। यह औसत से करीब 1.45 मिलीसेकेंड ज्यादा है। पृथ्वी की घूमने की गति में होना वाला यह बदलाव छोटा है, जिसकी वजह से परमाणु घड़ियों और खगोलीय प्रेक्षणों का इस्तेमाल किया गया और सटीक मापन से इसका पता लगाया गया।
 

पांच अगस्त को अचानक हो गया लंबा दिन, पृथ्वी की गति हो गई थी धीमी - फोटो : Freepik
इतने सेकेंड का होता है सौर दिवस

एक दिन यानी सौर दिवस 24 घंटे या 86,400 सेकंड का होता है, जिसमें हवा के पैटर्न, समुद्री धाराओं और पृथ्वी के आंतरिक भाग में होने वाली गतिविधियों में बदलाव की वजह से छोटे-छोटे परिवर्तन स्वाभाविक रूप से होते हैं। साथ ही चंद्रमा का ज्वारीय खिंचाव पृथ्वी के घूर्णन की गति को धीमा करने की भी मुख्य वजह है। 
 

पांच अगस्त को अचानक हो गया लंबा दिन, पृथ्वी की गति हो गई थी धीमी - फोटो : Freepik
वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के घूर्णन की गति को लेकर कहा कि दक्षिणी गोलार्ध में वायुमंडलीय परिस्थितियों से पांच अगस्त को पृथ्वी के घूमने की गति में आई कमी जुड़ी थी। कुछ इलाकों में सामान्य से अधिक तेज हवाओं की वजह से पृथ्वी की सतह पर एक मिनट की रुकावट आई। इससे दिन की लंबाई में मिलीसेकंड की बढ़ोत्तरी हुई है। 

Optical Illusion: क्या इस तस्वीर में आप 20 सेकेंड के अंदर चूहा को खोज सकते हैं? खोजने में ज्यादातर लोग फेल
 

पांच अगस्त को अचानक हो गया लंबा दिन, पृथ्वी की गति हो गई थी धीमी - फोटो : Adobe Stock
कैसे होता पृथ्वी के घूर्णन पर असर?

चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण से समुद्री धाराएं प्रभावित होती हैं, जिसने इसमें योगदान दिया। वैज्ञानिकों का कहना है कि जब ज्वारीय खिंचाव थोड़ा अधिक होता है, तो ऐसी घटनाएं सामनाएं आती हैं। पृथ्वी के पिघले हुए बाहरी कोर के अंदर की गतिविधियां भी घूर्णन गति पर प्रभाव डालती हैं। 

Cloudburst: कैसे अचानक धरती पर आती है बाढ़? जानिए आखिर क्यों फटता है बादल
विज्ञापन

पांच अगस्त को अचानक हो गया लंबा दिन, पृथ्वी की गति हो गई थी धीमी - फोटो : Freepik
वैज्ञानिकों ने कहा कि पृथ्वी के घूर्णन में एक मिलीसेकंड से थोड़ा अधिक का भी बदलाव जीपीएस नेविगेशन और उपग्रह संचार जैसी अत्यधिक सटीक प्रणालियों पर प्रभाव डाल सकता है। अगर ऐसा होता है तो समय से जुड़ी कई गणनाएं गलत साबित हो सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें