फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: क्या सिराज की गलती पड़ेगी भारी? ओवल में ब्रूक को जीवनदान मिलते ही प्रसिद्ध की खुशियों पर फिरा पानी

Sun, 03 Aug 2025 06:11 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

सिराज ने हैरी ब्रूक का कैच पकड़ा लेकिन उनका पैर बाउंड्री से छू गया। जिसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा की खुशियां दुख में बदल गईं। 
विज्ञापन
कृष्णा-सिराज - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांचवें टेस्ट के चौथे दिन मोहम्मद सिराज से एक ऐसी गलती हो गई जिसका खामियाजा मेहमानों को हार के साथ चुकाना पड़ सकता है। दरअसल, सिराज ने हैरी ब्रूक का कैच पकड़ा लेकिन उनका पैर बाउंड्री से छू गया। जिसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा की खुशियां दुख में बदल गईं। 
विज्ञापन

सिराज की गलती कहीं पड़ न जाए भारी!
यह घटना इंग्लैंड की पारी के 35वें ओवर की है। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर हैरी ब्रूक ने जबरदस्त पुल शॉट खेला, गेंद हवा में गई और बाउंड्री पर खड़े मोहम्मद सिराज ने कैच लपक लिया। कृष्णा ये देखकर खुशी से झूम उठे, लेकिन उनकी खुशियां तब गम में बदल गईं जब सिराज अपना संतुलन खो बैठे और उनका पैर बाउंड्री को छू गया। अपनी इस गलती का सिराज को भी अहसास हुआ और वह अफसोस जताते नजर आए और ब्रूक को छह रन मिल गए।

विज्ञापन

पहले सत्र का खेल समाप्त
पहले सत्र का खेल समाप्त हो गया। इंग्लैंड ने इस सत्र में कुल 114 रन बनाए और लंच तक स्कोर तीन विकेट पर 164 रन हो गया है। मेजबान अब भी भारत से 210 रन पीछे है। फिलहाल जो रूट 46 गेंदों में 23 और हैरी ब्रूक 30 गेंदों में 38 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने इंग्लैंड को शुरुआती सत्र में दो झटके दिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने बेन डकेट को अपना शिकार बनाया। वह 83 गेंदों में छह चौके की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने कप्तान ओली पोप को पवेलियन की राह दिखाई। वह 27 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें