फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज जो रूट, भारत के खिलाफ लगाया 12वां शतक; रिकॉर्ड्स

Fri, 25 Jul 2025 08:13 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर

सार

मैनचेस्टर टेस्ट के तीसरे दिन दाएं हाथ के बल्लेबाज ने धमाल मचाया। उन्होंने भारत के खिलाफ जारी मुकाबले में 178 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का 38वां शतक पूरा किया। मौजूदा सीरीज में यह उनका दूसरा शतक है। रूट ने 286 पारियों में अपना 38वां टेस्ट शतक पूरा किया।
विज्ञापन
जो रूट - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने भारत के खिलाफ जारी चौथे टेस्ट के तीसरे दिन शानदार शतक के साथ रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। वह टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के नाम इस प्रारूप में 13378 रन दर्ज हैं। रूट ने अब उन्हें पीछे छोड़ दिया है। उनके नाम 13379* रन दर्ज हो गए हैं। लाल गेंद प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। उन्होंने 329 पारियों में 15921 रन बनाए। इसके अलावा रूट घर में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने इस मामले में सर डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ दिया। 
विज्ञापन

रूट ने की संगकारा की बराबरी
मैनचेस्टर टेस्ट के तीसरे दिन दाएं हाथ के बल्लेबाज ने धमाल मचाया। उन्होंने भारत के खिलाफ जारी मुकाबले में 178 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का 38वां शतक पूरा किया। मौजूदा सीरीज में यह उनका दूसरा शतक है। रूट ने 286 पारियों में अपना 38वां टेस्ट शतक पूरा किया। इसी के साथ उन्होंने सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने के मामले में कुमार संगकारा की बराबरी कर ली। श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी ने भी 38 टेस्ट शतक लगाए थे।

सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाज शतक पारियां
सचिन तेंदुलकर 51 329
जैक्स कैलिस 45 280
रिकी पोंटिंग 41 287
कुमार संगकारा 38 233
जो रूट 38 286

ब्रैडमैन से आगे निकले रूट
रूट घर में सर्वाधिक शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। इंग्लैंड में खेलते हुए रूट ने 32 टेस्ट शतक लगाए हैं। इस मामले में शीर्ष पर भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने घर में 42 शतक लगाए। दूसरे स्थान पर 32 शतकों के साथ विराट कोहली हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग (36) तीसरे स्थान पर है। भारत के खिलाफ रूट ने अपने घर में नौ टेस्ट शतक लगाए हैं। यह घरेलू टेस्ट मैचों में किसी भी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ किसी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा शतक हैं। इस मामले में उन्होंने सर डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ घर में खेलते हुए आठ टेस्ट शतक लगाए थे।

घरेलू मैदान पर सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाज टीम शतक
सचिन तेंदुलकर भारत 42
विराट कोहली भारत 38
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 36
जो रूट इंग्लैंड 32
डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 31
विज्ञापन

भारत के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाज शतक पारियां
जो रूट 12 62
स्टीव स्मिथ 11 46
गैरी सोबर्स 8 30
विवियन रिचर्ड्स 8 41
रिकी पोंटिंग 8 51
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें