फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सिराज को लेकर आपस में भिड़े विराट और स्टोक्स, अंपायरों ने किया बीच-बचाव

Thu, 04 Mar 2021 12:40 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली और बेन स्टोक्स - फोटो : twitter
भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच अहमदाबाद में शुरू हो चुका है। गुरुवार से शुरू हुए इस मैच में दोनों टीमें किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरत रही हैं और जीत के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। यही कारण है कि दोनों टीमों के खिलाड़ी भी पूरे जोश से भरे हुए हैं। इसका असर मैच के पहले दिन ही देखने को मिला जब दोनों टीमों के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और बेन स्टोक्स के बीच तीखी बहस होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि फिल्ड अंपायर को जाकर बीच-बचाव करना पड़ा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली और बेन स्टोक्स - फोटो : twitter
दरअसल यह पूरा मामला सिराज के 13वें ओवर में शुरू हुआ। सिराज ने ओवर की आखिरी गेंद पर स्टोक्स को बाउंसर फेंकी जिसके जवाब में स्टोक्स ने सिराज को कुछ कहा। हालांकि भारतीय गेंदबाज ने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और आगे बढ़ गए। लेकिन विराट को यह रास नहीं आया और ओवर खत्म होने के बाद वे स्टोक्स से जाकर बहस करने लगे। देखते-देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों मैदानी अंपायर नितिन मेनन और वीरेंद्र शर्मा को बीच-बचाव करना पड़ा।
 
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली और बेन स्टोक्स - फोटो : twitter
हालांकि मामला यहीं शांत नहीं हुआ और स्टोक्स जब क्रीज की तरफ लौटने लगे तो एक बार फिर से विराट उनसे उलझ गए और बहस करने लगे। लेकिन इस बार वीरेंद्र शर्मा ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अलग किया। 

4 of 5
विराट कोहली और बेन स्टोक्स - फोटो : twitter
बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब विराट इस तरह से आक्रामक हुए हैं, इससे पहले भी उन्होंने चेन्नई टेस्ट में अंपायर के फैसले पर नाराजगी जताई थी और कई बाद उग्र हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली - फोटो : twitter
बात करें मैच की तो इंग्लैंड ने यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज ने मेहमान टीम को शुरुआती झटके दिए और 78 के स्कोर पर चार विकेट गिरा दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें