फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG T20 Live Streaming: कितने बजे से देख सकेंगे चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारी

Thu, 09 Jul 2026 02:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल

सार

India vs England 4th T20 Live Streaming, Telecast: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के मुकाबले भारतीय समयानुसार दो अलग समय पर हो रहे हैं। अब दोनों टीमों के बीच गुरुवार को चौथा मुकाबला खेला जाना है। आइए जानते हैं कि दर्शक कब और कहां ये मैच देख सकेंगे...
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को ब्रिस्टल में पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। भारत पहले ही सीरीज में 0-2 से पिछड़ गया है और उसे सीरीज गंवाने से बचने के लिए हर हाल में जीत चाहिए होगी। श्रेयस अय्यर जब से टीम इंडिया के टी20 कप्तान बने हैं, तब से भारत एक भी मैच नहीं जीता है। ऐसे में श्रेयस और टीम प्रबंधन दोनों ही जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगे। 
विज्ञापन

पहली जीत की तलाश में भारत
भारत के लिए संजू सैमसन की वापसी एक बड़ा सवाल होगी। संजू का करियर पिछले चार महीनों में काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। एक समय वह टीम से बाहर थे, फिर शानदार प्रदर्शन कर टीम में लौटे, लेकिन अब फिर उन्हें बाहर बैठना पड़ा है। टीम के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी सिर्फ कप्तान श्रेयस अय्यर पर नहीं है जो अपनी वापसी करने वाली सीरीज में अचानक कप्तान बनाए जाने के बाद अपनी पहली जीत की तलाश में हैं। बल्कि कोच गौतम गंभीर और अजीत अगरकर की चयन समिति पर भी बड़ी जिम्मेदारी है। टीम प्रबंधन की रणनीतियों की भी आलोचना हो रही है। यह देखना होगा कि क्या वे एक और सीरीज हारने की शर्मिंदगी से बच पाते हैं या नहीं।

बल्लेबाजी और गेंदबाजी में सुधार की जरूरत
ट्रेंट ब्रिज में शर्मनाक हार ने टीम की कमियों और टीम प्रबंधन की स्पष्ट योजना की कमी को भी उजागर कर दिया है। जोफ्रा आर्चर और जोश टंग की तेज और आक्रामक गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहे। इन दोनों ने मिलकर सात विकेट लिए जिनमें शीर्ष पांच बल्लेबाज भी शामिल थे। बुधवार को एक और हैरान करने वाली रणनीतिक गलती देखने को मिली, जब पावरप्ले के दौरान तय फिनिशर शिवम दुबे से पहले हर्षित राणा को बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। इस मैच में भारत की पूरी टीम सिर्फ 76 रन पर सिमट गई थी। अगर बल्लेबाजी में काफी सुधार की दरकार है तो गेंदबाजी विभाग विशेषकर स्पिनरों का हाल भी कुछ अलग नहीं है।
विज्ञापन

हम यहां आपको भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच कब खेला जाएगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच 09 जुलाई यानी गुरुवार को खेला जाएगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच कितने बजे से खेला जाएगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे से खेला जाएगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी रात 9:30 बजे होगा। 

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच कहां देख पाएंगे?

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले सोनी के स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें