वॉन ने लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट वाले नियम पर सवाल खड़े किए
किसी ने नहीं सोचा था कि हर्षित का टी20 में डेब्यू एक कन्कशन सब्स्टिट्यूट के रूप में होगा। दरअसल, पहली पारी में भारत ने बल्लेबाजी की और शिवम दुबे ने बेहतरीन अर्धशतक जड़ा। हालांकि, बल्लेबाजी के दौरान पारी के 20वें ओवर में उनक सिर पर जेमी ओवरटन की गेंद लगी थी। इसके बाद उन्हें बल्लेबाजी करने के लिए क्लीयर किया गया था, लेकिन वह पारी की आखिरी गेंद पर रन आउट हो गए। इसके बाद वह गेंदबाजी के लिए नहीं आए और हर्षित को कन्कशन सब्स्टिट्यूट के रूप में डेब्यू करना पड़ा। हर्षित ने प्रभाव छोड़ा और 33 रन देकर तीन विकेट लिए। इसने बटलर और वॉन को नाराज कर दिया। वॉन ने ट्विटर पर लिखा कि हर्षित किसी भी हालत में दुबे के लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट नहीं हैं। उन्होंने लिखा, 'कैसे एक पूर्ण रूप से तेज गेंदबाज एक ऐसे बल्लेबाज की जगह मैदान पर आ सकता है जो पार्ट टाइम गेंदबाजी करता हो!!!!!!!!'
हार्दिक पांड्या-शिवम दुबे
- फोटो : BCCI
हार्दिक पांड्या-शिवम दुबे
- फोटो : BCCI