फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: इंग्लिश दर्शकों की शर्मनाक हरकत, सिराज पर गेंद फेंकी, पंत ने किया खुलासा

Thu, 26 Aug 2021 09:26 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स

सार

भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन दर्शकों ने सिराज पर गेंद फेंकी, जिसका खुलासा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने किया है।
विज्ञापन
मोहम्मद सिराज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लिश दर्शक अपनी शर्मनाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पहले केएल राहुल और अब उन्होंने मोहम्मद सिराज को अपना निशाना बनाया। भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन दर्शकों ने सिराज पर गेंद फेंकी, जिसका खुलासा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने किया है। उन्होंने बताया कि सिराज बाउंड्री के पास फील्डिंग कर रहे थे तब यह घटना हुई। कोहली इस बात से गुस्सा थे। उन्होंने सिराज से उस चीज को बाहर फेंकने के लिए कहा, जो टीवी कैमरों ने भी दिखाया। बता दें कि सिराज को ऑस्ट्रेलिया में नस्लीय दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन


पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद पंत ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'मुझे लगता है भीड़ में से किसी ने सिराज पर गेंद फेंकी, जिससे कोहली नाराज हो गए। आप जो चाहें कह सकते हैं, लेकिन फील्डर्स पर सामान मत फेंकिए। मुझे लगता है, यह क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं है।' बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब इंग्लिश दर्शकों ने इस तरह की हरकत की है। इससे पहले लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान भी बाउंड्री लाइन के पास फील्डिंग करते समय केएल राहुल की तरफ शैम्पेन की बोतल के कॉर्क फेंके गए थे। उस समय भी भारतीय कप्तान विराट कोहली काफी गुस्से में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें