फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG 3rd T20: तीसरे टी-20 में इंग्लैंड से हारा भारत, सूर्यकुमार के शतक के बावजूद 216 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया

Mon, 11 Jul 2022 07:07 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम

सार

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 198 रन ही बना सकी। सूर्यकुमार की 117 रन की पारी बेकार गई।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 में भारत को 17 रन से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन बनाए। यह इंग्लैंड का टी-20 में भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर था। इससे पहले इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 2007 में डरबन में खेले गए टी-20 में छह विकेट पर 200 रन बनाए थे। इंग्लैंड के लिए डेविड मलान ने 39 गेंदों पर 77 रन और लियाम लिविंगस्टोन ने 29 गेंदों पर 42 रन की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन


जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 198 रन ही बना सकी। सूर्यकुमार की 117 रन की पारी बेकार गई। उनके अलावा टीम इंडिया का कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। इंग्लैंड की ओर से रीस टॉपली ने तीन विकेट झटके और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, भुवनेश्वर कुमार प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।


जीत के बाद इंग्लैंड की टीम
Trending Videos

भारत को जब आठ गेंदों पर 25 रन की जरूरत थी, तब सूर्यकुमार आउट हुए। भारतीय टीम को आखिरी ओवर में 21 रन की जरूरत थी, लेकिन टीम तीन रन ही बना सकी। सूर्यकुमार जब पवेलियन लौट रहे थे तो स्टेडियम में मौजूद दर्शक खड़े होकर ताली बजाने लगे। इस हार के बावजूद भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की। अब भारत और इंग्लैंड के बीच 12 जुलाई से वनडे सीरीज खेली जाएगी।

शतक लगाने के बाद सूर्यकुमार

यह रोहित की कप्तानी में तीनों फॉर्मेट मिलाकर पिछले 20 मैचों में पहली हार है। रोहित की कप्तानी में भारत इससे पहले नवंबर 2019 में मैच हारा था। तब रोहित कार्यवाहक कप्तान थे। वहीं, नियमित कप्तान बनने के बाद तीनों फॉर्मेट मिलाकर रोहित पहला मैच हारे हैं।

नवंबर में न्यूजीलैंड के भारत दौरे से रोहित नियमित कप्तान बने थे। तब से लेकर अब तक रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने 17 मैच खेले हैं और 16 में जीत हासिल की। इस मैच में सिर्फ टीम इंडिया हारी है। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी-20 50 रन और दूसरा टी-20 49 रन से जीता था।

रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने सधी हुई शुरुआत की। जेसन रॉय और जोस बटलर ने पहले विकेट के लिए 31 रन की साझेदारी निभाई। इन दोनों के लिए राहत की बात यह रही कि भुवनेश्वर कुमार नहीं खेल रहे थे। दोनों को पिछले मैच में भुवी ने ही आउट किया था। इंग्लैंड को पहला झटका आवेश खान ने दिया। आवेश ने जोस बटलर को बोल्ड किया। बटलर नौ गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बना सके। 

लियाम लिविंगस्टोन और डेविड मलान - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद जेसन रॉय ने डेविड मलान के साथ दूसरे विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी निभाई। रॉय को उमरान मलिक ने विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। रॉय 26 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के की मदद से 27 रन बना सके। फिलिप सॉल्ट कुछ खास नहीं कर सके और आठ रन बनाकर हर्षल पटेल की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद मलान ने लियाम लिविंगस्टोन के साथ मिलकर 43 गेंदों पर 84 रन की साझेदारी निभाई। 

मलान 39 गेंदों पर छह चौके और पांच छक्के की मदद से 77 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रवि बिश्नोई ने पारी के 17वें ओवर पवेलियन भेजा। इसी ओवर में बिश्नोई ने मोईन को भी चलता किया। मोईन खाता भी नहीं खोल सके। हैरी ब्रुक नौ गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए। क्रिस जॉर्डन तीन गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, लिविंगस्टोन 29 गेंदों पर चार छक्के की मदद से 42 रन बनाकर नाबाद रहे। 


डेविड मलान

216 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। दूसरी ही ओवर में ऋषभ पंत एक रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रीस टॉपली ने विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच कराया। इसके बाद विराट कोहली ने लगातार दो बाउंड्री लगाईं और तीसरी बाउंड्री लगाने के चक्कर में विकेट गंवा बैठे। उन्हें डेविड विली ने जेसन रॉय के हाथों कैच कराया। कोहली छह गेंदों पर 11 रन बना सके। इसमें एक चौका और एक छक्का शामिल है। 

31 रन पर टीम इंडिया ने तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी निभाई। यह टी-20 में चौथे विकेट के लिए टीम इंडिया की सबसे बड़ी साझेदारी है। इस साझेदारी को रीस टॉपली ने तोड़ा। उन्होंने श्रेयस को जोस बटलर के हाथों कैच कराया। श्रेयस 23 गेंदों पर 28 रन बना सके। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने टी-20 करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने 48 गेंदों पर शतक पूरा किया।

सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार टी-20 में शतक लगाने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज बने। उनसे पहले रोहित शर्मा (चार शतक), केएल राहुल (दो शतक), सुरेश रैना (एक शतक) और दीपक हुड्डा (एक शतक) सेंचुरी लगा चुके हैं। दिनेश कार्तिक और रवींद्र जडेजा कुछ खास नहीं कर सके। कार्तिक छह रन और जडेजा सात रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सूर्यकुमार भी अपना विकेट गंवा बैठे और वह 55 गेंदों पर 14 चौके और छह छक्के की मदद से 117 रन बनाकर आउट हुए। यह टी-20 में भारत का दूसरा सबसे बड़ा निजी स्कोर है। रोहित शर्मा ने 118 रन बनाए थे।
विज्ञापन

सूर्यकुमार के आउट होने के साथ ही भारत की उम्मीद भी खत्म हो गई। आखिरी ओवर में क्रिस जॉर्डन ने भारत को 21 रन नहीं बनाने दिए। हर्षल पटेल पांच रन और रवि बिश्नोई दो रन बनाकर आउट हुए। आवेश खान एक रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से रीस टॉपली ने तीन विकेट झटके। वहीं, डेविड विली और क्रिस जॉर्डन को दो-दो विकेट मिले। मोईन अली ने एक विकेट झटका। 


सूर्यकुमार आउट होने के बाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें