सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ अजेय बढ़त हासिल करने के इरादे से तीसरे टी20 मुकाबले में उतरेगी। भारत ने कोलकाता और चेन्नई में खेले गए शुरुआती दो टी20 मुकाबले जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली थी। भारत ने इन दोनों ही मैचों में गेंदबाजी में प्रभावित किया था और इंग्लैंड के बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाने से रोका था।
सूर्यकुमार की फॉर्म चिंता का विषय
भारत के लिए कप्तान सूर्यकुमार की फॉर्म चिंता का विषय है। पिछले साल सूर्यकुमार ने जब टीम की कमान संभाली तो भारत ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन कप्तान स्वयं रन बनाने के लिए जूझते रहे। टी20 के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक सूर्यकुमार ने इस बीच 17 पारियों में 26.81 की औसत से 429 रन बनाए। सूर्यकुमार को खराब फॉर्म के कारण चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में भी नहीं चुना गया। वह इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज के पहले दो मैच में भी नहीं चल पाए और अब समय आ गया है जबकि उन्हें खुद को साबित करना होगा।
राजकोट में पहली बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें
भारत ने राजकोट में अबतक पांच टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें चार बार उसे जीत मिली है और एक मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड के खिलाफ उसका इस मैदान पर खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सामना नहीं हुआ है। यह पहली बार होगा जब दोनों ही टीमें राजकोट में टी20 मुकाबला खेलेंगी।
आइए जानते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच कब खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच मंगलवार यानी 28 जनवरी को खेला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम पर खेला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच कब शुरू होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच को ऑनलाइन डिज्नी हॉटस्टार एप (Disney+ Hostar) पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।