फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG Playing-11: भारतीय टीम में तीन बदलाव, शार्दुल-सुदर्शन और बुमराह बाहर, दो स्पिनरों के साथ उतरा भारत

Wed, 02 Jul 2025 03:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है। टॉस हो चुका है।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है। टॉस हो चुका है और इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। हालांकि, कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे। गिल ने प्लेइंग-11 में तीन बदलाव की पुष्टि की।
विज्ञापन

बुमराह को लेकर गिल का बयान

गिल ने बताया कि शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन यह मैच नहीं खेल रहे हैं। इनकी जगह नीतीश रेड्डी, आकाश दीप और वॉशिंगटन सुंदर प्लेइंग-11 में आए हैं। गिल ने कहा- बुमराह के वर्कलोड को मैनेज करने के लिए यह फैसला लिया गया है। हमें अच्छा ब्रेक मिला और यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मैच है, लेकिन तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स में होने के कारण, हमें लगता है कि उस पिच में गेंदबाजों के लिए बहुत कुछ होगा। इसलिए हमने बुमराह को वहां इस्तेमाल करने का सोचा है।

सुदर्शन टीम में नहीं, करुण तीसरे नंबर पर खेलेंगे

कुलदीप पर सुंदर को तरजीह देने को लेकर गिल ने कहा, 'हम कुलदीप को खिलाने के लिए आतुर थे, लेकिन पिछले मैच को देखते हुए कि हमारे निचले क्रम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, इसलिए बल्लेबाजी में कुछ गहराई जोड़ने का फैसला किया और सुंदर को मौका दिया।' सुदर्शन के नहीं खेलने का मतलब है कि करुण तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। लीड्स में पिछले टेस्ट में सुदर्शन और करुण दोनों ही कुछ कमाल नहीं कर पाए थे। दोनों पहली पारी में खाता नहीं खोल सके थे, जबकि दूसरी पारी में सुदर्शन ने 30 और करुण ने 20 रन बनाए थे। वहीं, छठे नंबर पर नीतीश आएंगे। भारतीय टीम के पास इस टेस्ट में गेंदबाजी के छह विकल्प हैं। 
विज्ञापन

प्लेइंग-11 इस प्रकार है

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें