छोटी बच्ची ने दिखाया मराठी भाषा के लिए प्यार
- फोटो : इंस्टाग्राम @vinu_tambitkar
कुछ महीने पहले राज्य सरकार ने कक्षा 1 से 4 तक के विद्यार्थियों के लिए हिंदी को अनिवार्य विषय बनाने का फैसला लिया था। लेकिन कक्षा 1 से ऊपर के छात्रों के लिए हिंदी पढ़ाने के इस कदम का राजनीतिक दलों ने कड़ा विरोध किया। राज्य भर में विरोध और लोगों के तीखे गुस्से के बाद सरकार को अपना यह निर्णय वापस लेना पड़ा। इस बीच, हिंदी को अनिवार्य बनाने के मुद्दे पर छिड़ी बहस के बीच एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची की मां अंग्रेजी बोलने की कोशिश कर रही है। हालांकि, मां के इस बर्ताव को देखते हुए बेटी ने ऐसा जवाब दिया कि देखने वाले लोग भी हैरान रह गए। वायरल इस वीडियो में नजर आ रही इस बच्ची का नाम ओवी त्रुतुजा विशाल सावंत है और वह मुंबई के नालासोपारा में रहती है। हालांकि, लोगों को यह वीडियो इसलिए भी इतना ज्यादा आकर्षित कर रहा है क्योंकि कम उम्र में ही इस बच्ची को अपनी मातृभाषा मराठी के प्रति इतना लगाव है कि वह अपनी मां को टोक देती है।
मराठी भाषा को लेकर दिखा छोटी बच्ची का प्यार
वीडियो में दिखाया गया है कि छोटी बच्ची को अपनी भाषा मराठी से इतना प्यार है कि जब उसकी मां अंग्रेजी बोलने की कोशिश करती है तो बच्ची उन्हें अंग्रेजी शब्दों का मराठी ऑप्शन भी समझाने लगती है। वीडियो में आगे मां बच्ची से पूछती है कि क्या खाना टेस्टी बना है? इस पर बच्ची तुरंत उन्हें टोकते हुए कहती है कि मराठी में टेस्टी कोई शब्द नहीं है। इसलिए मैं कहूंगी अच्छा। खाना काफी अच्छा है। बच्ची की यह सूझबूझ देख लोग उसके कायल हो रहे हैं और इसकी समझदारी की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो पर कई सारे यूजर्स खूब प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हर किसी को अपनी मातृभाषा आनी चाहिए और इस पर गर्व भी होना चाहिए।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'छोटी बच्ची ने हम सबको अपनी भाषा का महत्व समझा दिया है। हमें भी इसकी तरह घर में अपनी मातृभाषा में ही बात करनी चाहिए।' वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'यह छोटी बच्ची समझती है कि अपनी भाषा को कैसे सिक्योर करना चाहिए, लेकिन आज के युवा लोगों को यह बात समझाने में कितनी मुश्किल होती है।'