फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: भारतीय टीम का समर्थन करने एजबेस्टन पहुंची अंडर-19 टीम, स्टैंड्स में नजर आए वैभव सूर्यवंशी

Thu, 03 Jul 2025 08:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

गिल की बेहतरीन पारी का लुत्फ भारत की अंडर-19 टीम ने भी उठाया। सोशल मीडिया पर तमाम तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें 14 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के साथ अन्य युवा खिलाड़ियों को भारत बनाम इंग्लैंड मैच का आनंद लेते देखा जा रहा है।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी-शुभमन गिल - फोटो : jiohotstar (videograb)-bcci (x)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी गुरुवार को भारतीय टीम का समर्थन करने एजबेस्टन पहुंचे। इन दिनों वह इंग्लैंड दौरे पर हैं और पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलते नजर आ रहे हैं। बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले का आज दूसरा दिन है। पहली पारी में शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए धमाल मचा दिया। उन्होंने दोहरा शतक लगाया और कई उपलब्धियां हासिल कर लीं।

विज्ञापन

गिल ने मचाया धमाल
गिल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक 311 गेंदों में पूरा किया। वह पहले भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाया। गिल टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के दूसरे युवा कप्तान हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। 

इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाले 11वें कप्तान
गिल ने 25 साल 298 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है। भारत के लिए टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा कप्तान का रिकॉर्ड एम पटौदी के नाम है जिन्होंने 1964 में दिल्ली में खेले गए मैच में इंग्लैंड के ही खिलाफ ये उपलब्धि हासिल की थी। पटौदी ने 23 साल 39 दिन की उम्र में कप्तान के तौर पर टेस्ट में दोहरा लगाया था। सचिन ने कप्तान के तौर पर 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में दोहरा शतक लगाया था, उस वक्त उनकी उम्र 26 साल 189 दिन थी। वहीं, कोहली ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 साल 260 दिन की उम्र में कप्तान रहते टेस्ट में दोहरा शतक लगाया था। ओवरऑल 11 कप्तानों ने इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाया है जिसमें से चार मेजबान टीम के रहे हैं, जबकि सात दौरे पर आई टीम के खिलाड़ियों ने लगाए हैं। इंग्लैंड में कप्तान के तौर पर कम उम्र में दोहरा शतक लगाने के मामले में सिर्फ ग्रीम स्मिथ ही गिल से आगे हैं। स्मिथ ने 2003 में 22 साल 175 दिन की उम्र में ऐसा किया था।

अंडर-19 टीम के साथ एजबेस्टन पहुंचे वैभव
गिल की बेहतरीन पारी का लुत्फ भारत की अंडर-19 टीम ने भी उठाया। सोशल मीडिया पर तमाम तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें 14 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के साथ अन्य युवा खिलाड़ियों को भारत बनाम इंग्लैंड मैच का आनंद लेते देखा जा रहा है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक एथर्टन ने कमेंट्री करते हुए कहा, 'अंडर-19 टीम को यहां देखकर अच्छा लगा। वे इस गर्मियों में इंग्लैंड के साथ सीरीज खेलेंगे'

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें