बच्चों को बचाने के लिए उफनती नदी में कूद गया पिता, फिर जो हुआ वीडियो देखकर हो जाएंगे भावुक
- फोटो : X
Viral Video: दुनिया भर में प्रकृति का भयावह रूप देखने को मिल रहा है। भारत में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। हाल के दिनों में बादल फटने और अचानक नदियों में बाढ़ आने की कई खबरें सामने आई हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर बाढ़ के कई रूह कंपा देने वाले वीडियो भी सामने आए हैं। नदी में अचानक बाढ़ आने के कारण कई लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ गई, तो कुछ लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है।
अब इस बीच सोशल मीडिया एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो बेहद हैरान करने वाला है। इसे देखने के बाद आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे। यह नदी में अचानक बाढ़ आने और एक पिता का अपने बच्चों के प्रति प्रेम का वीडियो है। सोशल मीडिया पर वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया है।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि नदीं में तेज पानी बह रहा है। देखकर प्रतीत होता है कि नदी में अचानक बाढ़ आ गई और बच्चे में उसमें फंस गए हैं। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कहां का है।
Viral Video: सांप को चारा समझकर खाने वाली थी भैंस, तभी हुआ कुछ ऐसा कि दहल जाएगा दिल, देखें वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि नदी में बाढ़ आई है और बहुत तेज पानी बह रहा है, जिसमें दो बच्चे फंस गए हैं। पिता अपने बच्चों को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा देता है और पानी में कूद जाता है। फिर वो अपने बच्चों को जोर से पकड़ लेता है और उनको लेकर बाहर आने लगता है। नदी के किनारे कुछ लोग खड़े नजर आ रहे हैं।
Mursi Tribe: दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति, लड़कियों के काट देते हैं होंठ, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
पानी के तेज बहाव को देखकर लग रहा है कि सभी बह जाएंगे, लेकिन पिता ने अपने बच्चों को लेकर बाहर आ जाता है। जैसे पिता बच्चों के साथ नदी के किनारे आता है, वहां खड़े लोगों ने उनको पकड़कर बाहर खींच दिया। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Sandeep000004 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन लिखा है, बाप के आगे लहर क्या बड़े बड़े तूफान फीके पड़ जाते हैं। इस वीडियो को पांच लाख से अधिक लोग देख चुके हैं, तो वहीं हजारों लोगों ने लाइक किया है। आपको बता दें कि यह वीडियो काफी पुराना है, लेकिन एक बार फिर तेजी से वायरल हो रहा है।