फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG 2nd T20: इंग्लैंड ने टी20 सीरीज में वापसी के लिए बनाया गेम प्लान, हैरी ब्रूक ने किया खुलासा, जानें

Fri, 24 Jan 2025 04:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

ब्रुक ने उम्मीद जताई कि वह शनिवार को चेपक में इंग्लैंड की संभावित जीत में और अधिक महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे।
विज्ञापन
इंग्लैंड की टीम - फोटो : ECB Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने शुक्रवार को कहा कि अगर इंग्लैंड कोलकाता में सात विकेट से मिली करारी हार से उबरकर सीरीज बराबर करना चाहता है तो मेहमान टीम को भारत पर लगातार दबाव बनाना होगा। ईडन गार्डेंस में जीत के बाद भारत पांच मैच की सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है। ब्रूक ने दूसरे टी20 मैच की पूर्व संध्या पर कहा, 'हम बिलकुल भी दबाव में नहीं हैं। भारत एक बहुत अच्छी टीम है इसलिए हम जानते थे कि वे हमें कड़ी टक्कर देंगे और हां, उन्होंने शानदार खेल दिखाया।'
विज्ञापन

'दबाव बनाए रखने की जरूरत'
उन्होंने कहा, 'हमें बस दबाव बनाए रखने की जरूरत है, वही संदेश जो बैज (ब्रेंडन मैकुलम) हर समय देते रहे हैं। हमें उनके गेंदबाजों पर दबाव बनाने और उनकी पारी के दौरान विकेट लेने की कोशिश करनी होगी। आपको हमेशा थोड़ा और बेहतर करने की जरूरत होती है।' ब्रूक ने ईडन गार्डन्स में कप्तान जोस बटलर के शानदार अर्धशतक से कुछ सीख लेने की उम्मीद जताई जिन्होंने 44 गेंद में 68 रन की पारी खेली।

'भारत में खेलने का काफी अनुभव'
उन्होंने कहा, 'हां, उन्हें निश्चित रूप से भारत में खेलने का काफी अनुभव है। उन्होंने आईपीएल में और जब भी वह इंग्लैंड के लिए यहां खेले हैं तो शानदार प्रदर्शन किया है।' ब्रूक ने कहा, 'इसलिए उन्हें मैदान पर उतरते और रन बनाते देखकर काफी अच्छा लगता है। उन्हें दूसरे छोर से थोड़ी देर तक देखना सुखद था।'
विज्ञापन

ब्रूक को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
ब्रूक ने उम्मीद जताई कि वह शनिवार को चेपक में इंग्लैंड की संभावित जीत में और अधिक महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे। उन्होंने कहा, 'यह एक आदर्श शुरुआत नहीं थी लेकिन यह सिर्फ एक मैच था। मेरा लक्ष्य जीत में योगदान देना होगा। मैं सिर्फ केवल एक ही चीज के बारे में सोचता हूं, वह है मैच विजेता बनने की कोशिश करना और अगर मैं यहां इस सीरीज में से एक या दो मैच भी जिताता हूं, तो मुझे इससे बहुत खुशी होगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें