फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG T20 Live Streaming: दूसरे टी20 के लिए नहीं खराब होगी नींद, इतने बजे होगा मैच; कहां देखें मुकाबला?

Sat, 04 Jul 2026 02:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर

सार

IND vs ENG T20 Live Streaming: भारत और इंग्लैंड के बीच शनिवार को दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा। पहले मैच की तरह हालांकि, दर्शकों को इस मैच के लिए देर रात तक नहीं जागना होगा। आइए जानते हैं दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी...
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का समय भारतीय प्रशंसकों को परेशान कर रहा है। पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से शुरू हुआ था, लेकिन दूसरे टी20 के लिए फैंस को देर रात का नहीं जागना होगा। दोनों टीमों के बीच शनिवार को होने वाला दूसरा टी20 मैच पहले मुकाबला के समय पर शुरू नहीं होगा। इससे दर्शक आराम से मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। 
विज्ञापन

बारिश में धुला था पहला टी20
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच बेनतीजा रहा था। बारिश के कारण इंग्लैंड की पारी शुरू नहीं हो सकी और अंतत: मैच को रद्द करना पड़ा था। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारत ने अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 189 रन बनाए थे। भारत की पारी जब खत्म होने वाली थी तभी बारिश शुरू हो गई थी, लेकिन इंग्लैंड की पारी शुरू होने से पहले बारिश तेज हो गई जिससे मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका और मैच का नतीजा नहीं निकल सका था। 

ये भी पढ़ें: IND vs ENG T20 Playing 11: सैमसन को बाहर करेगा प्रबंधन या जारी रहेगा वैभव का इंतजार? बदलाव की कितनी संभावना

वैभव को मिलेगा मौका?
एक बार फिर नजरें इस बात पर टिकी हैं कि दूसरे टी20 मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा या नहीं। भारत ने पहले मैच में कोर ग्रुप को बरकरार रखा था जिससे वैभव का डेब्यू का इंतजार जारी रहा था। पहले मैच में सैमसन ने सात गेंद में एक रन बनाया था और एक बार भी नहीं लगा कि वह आक्रामक खेलने के मूड में हैं। सीम लेती पिचों पर तकनीक के मामले में उनकी कमजोरी सामने आती है। संजू सैमसन के लगातार तीसरे मैच में विफल रहने के बाद टीम प्रबंधन पर शीर्ष क्रम में बदलाव का दबाव बढ़ रहा है। इस मैच से पहले भी एक ही यक्षप्रश्न क्रिकेटप्रेमियों के जेहन में है कि सूर्यवंशी को मौका मिलेगा या नहीं।
विज्ञापन

हम यहां आपको भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच कब खेला जाएगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच 04 जुलाई यानी शनिवार को खेला जाएगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच कितने बजे से खेला जाएगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा। 

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच कहां देख पाएंगे?

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले सोनी के स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें