फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीसी के नियम पर उठे सवाल: पंत के बल्ले से लगी गेंद गई बाउंड्री के पार, लेकिन नहीं मिले चार रन

Sat, 27 Mar 2021 08:09 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : twitter
विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के बीच पुणे में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान आईसीसी के एक और नियम पर बहस छिड़ गई। मैच में मैदानी अंपायर के एक फैसले पर कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी सवाल उठाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पारी के दौरान मैदानी अंपायर वीरेंद्र शर्मा के फैसले के बाद आईसीसी के नियम ने सभी को हैरान किया।  

विज्ञापन


दरअसल यह वाकया भारतीय पारी के 40वें ओवर में हुआ। तब ऋषभ पंत क्रीज पर थे और टॉम कुरेन उन्हें गेंदबाजी कर रहे थे। इसी दौरान कुरेन ने एक गेंद पर एलबीडब्ल्यू की अपील की जिसपर अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने हामी भरते हुए पंत को आउट करार दे दिया। हालांकि पंत ने तुरंत ही रिव्यू का इस्तेमाल किया जो उनके पक्ष में गए और वे नॉट आउट करार दिए गए। रिव्यू के दौरान थर्ड अंपायर के रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद पंत के बल्ले से लगकर बाउंड्री पार कर गई थी। बावजूद इसके भारत के खाते में चार रन नहीं जुड़े। 
 

गौरतलब है कि ऐसा आईसीसी के एक नियम के तहत हुआ है। इस नियम में यदि किसी बल्लेबाज को एक बार आउट करार दिया जाता है, तो भले ही उसके बल्ले से गेंद लगी हो, वह रन बल्लेबाज को नहीं दिए जाते हैं और नाही टीम के खाते में जोड़े जाते।
विज्ञापन


उधर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने इस नियम पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया, 'तो अंपायर के एक गलत निर्णय की वजह से पंत ने चार रन गंवा दिए। यदि ऐसा वाकया किसी विश्व कप फाइनल मुकाबले में हो जाए जहां एक टीम को अंतिम गेंद पर दो रनों की जरूरत हो और वह उस गेंद पर अंपायर के गलत फैसले के चलते आउट दे दिया जाए लेकिन रिव्यू के बाद नॉट आउट पाया जाए तो?? सोचो सोचो...
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें