फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: करुण नायर के साथ लंबे समय तक भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं राहुल, भावुक होकर कही यह बात

Thu, 19 Jun 2025 03:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स

सार

राहुल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह अपने इस करीबी दोस्त के साथ लंबे समय तक देश की तरफ से खेलेंगे। नायर और राहुल, दोनों 33 साल के हैं और बचपन से ही एक साथ आयु वर्ग की क्रिकेट खेलते आए हैं।
विज्ञापन
केएल राहुल और करुण नायर - फोटो : Karun Nair Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत शुक्रवार से होने जा रही है। लीड्स में खेले जाने वाले शुरुआती टेस्ट से पहले केएल राहुल का बयान सामने आया है। उन्होंने करुण नायर के साथ लंबे समय तक टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने की इच्छा जताई है। राहुल ने कहा कि वह नायर की भारतीय टेस्ट टीम में वापसी से काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

राहुल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह अपने इस करीबी दोस्त के साथ लंबे समय तक देश की तरफ से खेलेंगे। नायर और राहुल, दोनों 33 साल के हैं और बचपन से ही एक साथ आयु वर्ग की क्रिकेट खेलते आए हैं। दोनों करीबी दोस्त हैं। राहुल जहां पिछले कुछ वर्षों में भारतीय टीम का अभिन्न अंग रहे हैं, वहीं नायर को टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने के बावजूद आठ साल तक टीम से बाहर रखा गया।

राहुल ने आईपीएल की अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स की मीडिया टीम से कहा, 'हमने 11 साल की उम्र में एक साथ क्रिकेट खेलना शुरू किया था और तब से हम इस सफर पर हैं। हम दोनों के जीवन में उतार-चढ़ाव आए। करुण को मौका मिला, उन्होंने तिहरा शतक बनाया और इसके बाद कई कारणों से उसे मुश्किल समय का सामना करना पड़ा।'

उन्होंने घरेलू क्रिकेट में नायर के शानदार प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा, 'लेकिन उन्होंने पिछले दो-तीन वर्षों में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, वह उल्लेखनीय है। उन्होंने काफी मुश्किलों का सामना किया और भारतीय टीम में वापसी करने में सफल रहा। मुझे उम्मीद है कि हम दोनों लंबे समय तक भारतीय टीम की तरफ से खेलेंगे'
विज्ञापन

राहुल ने फिर से कहा कि भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला में विराट कोहली और रोहित शर्मा की कमी खलेगी। इन दोनों ने पिछले महीने टेस्ट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने कहा, 'विराट और रोहित पिछले एक दशक से भारतीय क्रिकेट के स्तंभ रहे हैं और उनका न होना बहुत बड़ी कमी होगी। अपने अब तक के पूरे करियर में मैं कभी ऐसी भारतीय टीम में नहीं खेला, जिसमें विराट या रोहित न हों।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें