फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: डकेट-क्रावले की जोड़ी का कीर्तिमान, शतकीय साझेदारी कर हेडिंग्ले में तोड़ा 41 साल पुराना रिकॉर्ड

Tue, 24 Jun 2025 05:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स

सार

डकेट और क्रावले ने पांचवें दिन इंग्लैंड की पारी आगे बढ़ाई और पहले सत्र में भारत को सफलता हासिल नहीं करने दी। पहले सत्र में भारतीय गेंदबाजों को क्रावले और डकेट ने काफी परेशान किया। इस दौरान डकेट ने अर्धशतक भी पूरा किया।
विज्ञापन
डकेट-क्रावले की जोड़ी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेन डकेट और जैक क्रावले की जोड़ी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतकीय साझेदारी कर नया कीर्तिमान बना दिया है। भारत ने इंग्लैंड के सामने 371 रनों का लक्ष्य रखा है और जवाब में डकेट-क्रावले की जोड़ी ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई है। भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले जा रहे हैं पहले मैच का आज पांचवां और आखिरी दिन है। भारत को अगर इस मैच में जीत दर्ज करनी है तो उसे 10 विकेट लेने होंगे। 
विज्ञापन

डकेट का अर्धशतक 
लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए थे। दिन के खेल की समाप्ति तक जैक क्रावले 12 और बेन डकेट 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। इन दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें दिन इंग्लैंड की पारी आगे बढ़ाई और पहले सत्र में भारत को सफलता हासिल नहीं करने दी। पहले सत्र में भारतीय गेंदबाजों को क्रावले और डकेट ने काफी परेशान किया। इस दौरान डकेट ने अर्धशतक भी पूरा किया। 

काली पट्टी बांधकर उतरे दोनों टीमों के खिलाड़ी
भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी पहले टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे हैं। दोनों टीमों के खिलाड़ी पूर्व भारतीय स्पिनर दिलीप दोशी के सम्मान में काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे हैं। दिलीप दोशी का सोमवार को लंदन में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह 77 साल के थे। 
विज्ञापन

हेन्स-ग्रीनिज को पीछे छोड़ा
डकेट और क्रावले की जोड़ी ने शतकीय साझेदारी कर डेसमोंड हेन्स और गॉर्डोन ग्रीनिज की जोड़ी को पीछे छोड़ा। दरअसल, 1984 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब हेडिंग्ले में चौथी पारी में इंग्लैंड के लिए 100+ रनों की साझेदारी हुई है। डकेट और क्रावले से पहले हेन्स और ग्रीनिज की जोड़ी ने हेडिंग्ले में चौथी पारी में 106 रनों की साझेदारी की थी। यानी 41 साल बाद ऐसा हुआ है जब हेडिंग्ले में चौथी पारी में पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई है। इतना ही नहीं, दोनों खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ छठी बार 50+ रनों की साझेदारी की है जो एलिस्टियर कुक और एंड्रयू स्ट्रॉस के बाद सर्वाधिक है। कुक और स्ट्रॉस ने भारत के खिलाफ टेस्ट में सात बार 50+ रनों की ओपनिंग साझेदारी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें