फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG 1st T20: राष्ट्रमंडल खेलों की लय बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया, इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी-20 मैच कल

Fri, 09 Sep 2022 10:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेस्टर-ली-स्ट्रीट

सार

विकेटकीपर यस्तिका भाटिया टीम से बाहर हो गई हैं। महाराष्ट्र की किरण प्रभु नावगिरे और दयालन हेमलता को टीम में शामिल किया गया है। हेमलता ने दो साल बाद टीम में वापसी की है।
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम शनिवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन टी-20 मैचों की सीरीज में जीत से शुरुआत करना चाहेगी। इसके साथ ही हरमनप्रीत की टीम राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में इंग्लैंड पर मिली जीत की लय को बरकरार रखने उतरेगी। साथ ही फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार की निराशा को दूर कर भारतीय टीम नए सिरे से शुरुआत करने पर ध्यान दे रही है।
विज्ञापन


विकेटकीपर यस्तिका भाटिया टीम से बाहर हो गई हैं। महाराष्ट्र की किरण प्रभु नावगिरे और दयालन हेमलता को टीम में शामिल किया गया है। हेमलता ने दो साल बाद टीम में वापसी की है। भारतीय टीम इंग्लैंड से तीन टी-20 और तीन एकदिवसीय मैच खेलेगी। यह टूर्नामेंट भारत की अनुभवी गेंदबाज झूलन गोस्वामी का अंतिम टूर्नामेंट होगा। झूलन लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे वनडे में करियर का अंतिम मैच खेलेंगी।

कप्तान हरमनप्रीत ने कहा, बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में हमने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन अपने प्रदर्शन में और सुधार करेंगे। उन्होंने कहा, हम छह बल्लेबाजों के साथ मैदान में उतरेंगे। कप्तान हरमनप्रीत ने कहा, यह मायने नहीं रखता आप क्रिकेट के किस प्रारूप में खेल रहे हैं लेकिन आपको छह बल्लेबाजों की जरूरत होती है। उन्होंने कहा, तीन विशुद्ध गेंदबाज और दो-तीन ऑलराउंडर टीम को अच्छा संतुलन दे सकते हैं। उन्होंने कहा, हमारे पास नई खिलाड़ी हैं, जो हमारी कमियों को पूरा कर सकती हैं। उन्होंने कहा, विश्वकप से पहले टीम को परखने का भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन


सेमीफाइनल में भारत से हारी थी टीम
दूसरी ओर इंग्लैंड के पास भी अपनी लय वापस लाने का मौका होगा। इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में भारत ने चार रन से हार गई थी। इसके बाद इंग्लैंड की टीम कांस्य पदक के मुकाबले में न्यूजीलैंड से आठ विकेट से हारी थी। मेजबान टीम को नियमित कप्तान हीथर नाइट की कमी खल सकती है, जिनकी कूल्हे की सर्जरी हुई है। वहीं कैथरीन ब्रंट को भी सीरीज से आराम दिया गया है।

टीमें इस प्रकार हैं 
भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, जेमिमा रॉड्रिग्स, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, मेघना सिंह, राधा यादव, एस मेघना, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, दयालन हेमलता, सिमरन दिल बहादुर, रिचा घोष (विकेटकीपर), किरण प्रभु नावगिरे।

इंग्लैंड : एमी जॉन्स (कप्तान व विकेटकीपर), लॉरेन बेल, माइया बाउचियर, एलिस कैप्सी, कैट क्रॉस, फ्रेया डेवीस, सोफिया डंकली, सोफी एक्लेस्टोन, सराह ग्लेन, फ्रेया केंप, ब्रयोनी स्मिथ, ईजी वॉन्ग और दानी व्याट।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें