श्रेयस ने लगाए दो छक्के
ओवर की पांचवीं गेंद श्रेयस की कमर की ऊंचाई से ठीक ऊपर आई और उन्होंने उसे मिड विकेट के ऊपर से छह रन के लिए भेजा। अगली गेंद आर्चर ने फिर शॉर्ट डाली और यह श्रेयस के ऑफ साइड पर पिच हुई। श्रेयस ने इस गेंद पर थर्ड मैन के ऊपर से एक और छक्का लगाया। श्रेयस उस वक्त बल्लेबाजी के लिए आए थे, जब भारत ने 19 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद उन्होंने शुभमन गिल के साथ 94 रन की साझेदारी निभाई। गिल ने 87 रन की पारी खेली। श्रेयस ने अपनी पारी में नौ चौकों और दो छक्के लगाए, जिससे भारत को तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त मिली।