फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG Live Streaming: वनडे सीरीज के दौरान कोहली-रोहित की फॉर्म पर होगी नजर, जानें कब, कहां देख सकेंगे मैच

Thu, 06 Feb 2025 08:46 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

IND vs ENG Live Streaming: इंग्लैंड के खिलाफ रोहित और विराट कोहली जैसे स्टार बल्लेबाज भी खेलेंगे और इस दौरान उन दोनों बल्लेबाजों की नजरें फॉर्म में वापसी पर टिकी होंगी। 
विज्ञापन
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों को पुख्ता करने के इरादे से इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उतरेगी। भारत को इस सीरीज के बाद 19 फरवरी से शुरू होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में उतरना है और टीम इससे पहले तैयारियों में कोई कमी नहीं रखना चाहेगी। इंग्लैंड के खिलाफ रोहित और विराट कोहली जैसे स्टार बल्लेबाज भी खेलेंगे और इस दौरान उन दोनों बल्लेबाजों की नजरें फॉर्म में वापसी पर टिकी होंगी। 
विज्ञापन

रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं रोहित-कोहली 
कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं और उनके प्रदर्शन पर सभी की निगाह रहेगी। यह दोनों स्टार खिलाड़ी पिछले महीने रणजी ट्रॉफी में भी खेले थे, लेकिन उसमें भी असफलता ही उनके हाथ लगी थी। अब वह उस प्रारूप में वापसी करेंगे जिसमें उन्होंने वर्षों तक अपना दबदबा बनाए रखा था।

इंग्लैंड भी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले उचित टीम संयोजन तैयार करने पर ध्यान देगा। उसे आईसीसी टूर्नामेंट से पहले अपनी कमजोरियों को जल्द से जल्द दूर करना होगा। उसे इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड की टीम में जो रूट को छोड़कर अधिकतर वही बल्लेबाज हैं जिन्हें टी20 सीरीज में रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था। विकेटकीपर जेमी स्मिथ पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पहले दो वनडे से बाहर रह सकते हैं।
विज्ञापन

आइए जानते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच कब खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच गुरुवार यानी 06 फरवरी को खेला जाएगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम पर खेला जाएगा। 

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच कब शुरू होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:00 बजे होगा। 

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है।

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच को ऑनलाइन डिज्नी हॉटस्टार एप (Disney+ Hostar) पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें